फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Prisoner commits suicide in jail premises

Agra: जेल परिसर आवास में बंदी रक्षक ने की खुदकुशी, पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की आशंका

Wed, 22 Feb 2023 11:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 11:04 PM IST
सार

जिला जेल के अधीक्षक ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। पत्नी शिवानी से काफी समय से विवाद चल रहा था। वह खंदारी में किराए के मकान में रहती हैं। फोन पर ही अरुण का हाल-चाल पूछ लेती थीं। 

विज्ञापन
Agra Prisoner commits suicide in jail premises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा जिला कारागार परिसर के आवास में बुधवार को बंदी रक्षक अरुण कुमार 34 वर्ष ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारिक कलह में खुदकुशी की आशंका है।

विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी के गांव हरिहरपुर निवासी अरुण कुमार मृतक आश्रित कोटे में बंदी रक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। पूर्व में उनके पिता केंद्रीय जेल में तैनात थे। उनकी मौत हो गई थी। इस पर वर्ष 2015 में बेटे को नौकरी मिली थी। 1 साल पहले बंदी रक्षक का तबादला कासगंज जेल हो गया था। उनका घर आगरा जिला कारागार परिसर में है। वह मई 2022 से अवकाश पर चल रहा था।

विज्ञापन

 

जिला जेल के अधीक्षक पीडी सालोनिया ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। पत्नी शिवानी से काफी समय से विवाद चल रहा था। वह खंदारी में किराए के मकान में रहती हैं। फोन पर ही अरुण का हाल-चाल पूछ लेती थीं। बुधवार को काफी देर तक फोन करने पर रिसीव नहीं हुआ। इस पर वह आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर आवाज लगाने पर घर का दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने जेल कर्मचारियों को सूचना दी। बाद में पुलिस को बुलवाकर दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया गया। कमरे में फंदे पर अरुण का शव लटका हुआ था। परिवारिक कलह में खुदकुशी की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed