फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police treated criminals in such way that they started apologizing after reaching thana

UP News: आगरा पुलिस ने अपराधियों का किया ऐसा हाल, थाने पहुंच मांगने लगे माफी, बोले- अब नहीं करेंगे अपराध

Sun, 21 Jul 2024 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने अपराधियों का ऐसा हाल किया कि थाने पहुंचकर माफी मांगने लगे। कहा कि अब अपराध नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Agra police treated criminals in such way that they started apologizing after reaching thana
आगरा पुलिस ने अपराधियों का किया ऐसा हाल, थाने पहुंच मांगने लगे माफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को थानों में अपराधियों को शपथ दिलाई गई। कि वह आगे से किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त नहीं रहेंगे। थाना एत्माद्दौला में 23 अपराधियों को बुलाया गया। यह जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ व गोकशी जैसे अपराधों में संलिप्त थे। इनका मुचलका भरा गया। 

विज्ञापन


साथ ही शपथ दिलाई गई। कि, भविष्य में किसी भी तरह के अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गोकशी, नशीले पदार्थों कि ब्रिकी आदि में ना तो संलिप्त रहेंगे और ना ही ऐसे कार्यों को करने वालों को संरक्षण देंगे। 
विज्ञापन


शपथ देने वालों में संजय, अनमोल, भगवान सिंह, अप्पू, धन्नजय किशोर, भीकम सिह, अमित, मोनू, जमनादास, कैलाश, दिकेश, विमल सोनी, संदीप, अमित, राहुल, पप्पू राठौर, रामसिंह, अभिषेक पचौरी, नितेश शर्मा, कैलाश, जमुना दास, शशिकांत शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा थाना डौकी, निबोहरा ,फतेहाबाद, बमरौली कटारा में हिस्ट्रीशीटर, जुआरियों और शराबियों को थाने पर बुलाकर अपराध न करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल मौजूद रहे। वहीं जगनेर थाना पुलिस ने भी जुआ और सट्टा खेलने के आरोपियों थाने बुलाकर उन्हें अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed