फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Solved Murder Case SOn Killed Father Crime News

पहलवान हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, बेटा निकला बाप का कातिल, इसलिए रची हत्या की साजिश

Wed, 08 Jul 2020 06:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jul 2020 06:28 PM IST
सार

 हत्या के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया 

विज्ञापन
Agra Police Solved Murder Case SOn Killed Father Crime News
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम हिरनेर में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे पहलवान नारायण सिंह (62) की 23-24 जून की रात हत्या कर दी गई थी, मृतक के सिर में चोट के निशान मिले थे।
विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल पर एक कारतूस मिला था और परिवारीजन किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की और बुधवार को इसका पटाक्षेप किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बेटे को पकड़ा और पूछताछ में सारी हकीकत खुल गई। 
विज्ञापन


बेटा ही बाप का कातिल निकला। पुलिस के अनुसार बेटे ने बाप की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। मृतक पहलवान की दो पत्नियां थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर : घर के बाहर सो रहे पहलवान की निर्मम हत्या, सिर पर मिले चोट के निशान

दूसरी पत्नी से रकम लेनदेन के विवाद में उनकी हत्या हुई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी निशानदेही पर गांव के पास तालाब से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल बरामद कर ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed