{"_id":"6926a0b772b7a4981005e613","slug":"agra-police-nabs-4-robbers-in-late-night-encounter-two-injured-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से दो घायल...चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से दो घायल...चार गिरफ्तार
Wed, 26 Nov 2025 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:10 PM IST
सार
मोबाइल और बाइक लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उनके साथ पुलिस ने दो अन्य को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहगीरों को रोककर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे अंतरराज्यीय लुटेरों से बुधवार को भोर में पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दो लुटेरों के पैर में गोली लगी है। एकता थाने की पुलिस ने माैके से उनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। घायलों को एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पहले भी जिले में कई वारदात कर चुके हैं। गुजरात और राजस्थान में भी अपराध की घटनाएं करने की जानकारी मिली है। इनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी ने बताया कि 19 नवंबर को एकता थाना क्षेत्र के इनर रिंग रोड गुतिला के पास सर्विस रोड पर डाैकी के अमित से बदमाशों ने बाइक लूटी थी।
उसी रात दिगनेर पुलिया पर दो बाइक सवार लुटेरों ने एक व्यक्ति का मोबाइल लूटा था। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। बुधवार को भोर में लुटेरों के वारदात की फिराक में घूमने की सूचना पर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम संयुक्त रूप से घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
गढ़ी देवरी अंडरपास के पास दो बाइकों पर आ रहे चार संदिग्ध युवकों को रोका गया। उन्होंने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों सूरज और सुंदर के पैर में गोली लगी। उनके दो साथियों भरत और पवन को मुठभेड़ के दाैरान गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में उनके नाम निबोहरा निवासी सूरज, सुंदर, पवन और धाैलपुर के भरत निकले। सूरज और सुंदर रिश्तेदार हैं। आरोपियों से लूटी बाइक, मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पता चला है कि उनके साथ मोबाइल लूट में निबोहरा के हरेंद्र और रवि भी शामिल थे, उनकी भी तलाश की जा रही है।
गैंग का सरगना है सुंदर
डीसीपी सिटी ने बताया कि गैंग का सरगना सुंदर है। उसके ऊपर आगरा और राजस्थान में एक दर्जन से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं। उसने रिश्तेदार सूरज और अन्य के साथ मिलकर गैंग बनाया था। यह रास्ता चलते लोगों को रोककर हथियार दिखाकर कीमती सामान लूट लेते थे।