{"_id":"641194829ae34fbd8103e7c5","slug":"agra-police-have-recorded-statements-of-sexual-harassment-victim-in-sikandra-agra-2023-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखा फिर हैवानियत: जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर पीड़िता को दोस्त के सामने धकेला, जब होश आया तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखा फिर हैवानियत: जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर पीड़िता को दोस्त के सामने धकेला, जब होश आया तो...
Wed, 15 Mar 2023 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2023 03:18 PM IST
सार
सिकंदरा पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। किशोरी ने बताया कि दोस्ती में उसे धोखा मिला। आरोपी पर विश्वास करके वो मिलने के लिए गई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि वो उसके लिए इतनी खौफनाक साजिश तैयार करके बैठा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जंगल में दरिंदगी की शिकार किशोरी के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, किशोरी धोखे का शिकार हुई। दोस्त ने उसे बुलाया था, जिसके बाद वो उसे जंगल में ले गया। उसके साथ गलत किया। उसे दोस्त के सामने भी धकेला।
ये भी पढ़ें- पिता ने बनाया बालिका वधू: ट्रेन से उतर थाने पहुंची 14 साल की किशोरी, बोली- अंकल से करा दी शादी, मुझे बचा लो
विज्ञापन
विज्ञापन
10 मार्च की है घटना
सिकंदरा के जंगल में 10 मार्च को 14 साल की किशोरी लहूलुहान हालत में मिली थी। उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। हत्या की कोशिश भी की गई थी। पुलिस ने डावली गांव निवासी गणेश और संतोष को जेल भेजा था। सोमवार को महिला दरोगा ने किशोरी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पिता ने बनाया बालिका वधू: ट्रेन से उतर थाने पहुंची 14 साल की किशोरी, बोली- अंकल से करा दी शादी, मुझे बचा लो
विज्ञापन
पहले ले गया था रेस्टोरेंट
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किशोरी ने बताया कि गणेश ने बात करने के बहाने मिलने के लिए बुलाया था। इसके लिए उसके घर के नंबर पर काॅल किया था। वह आई तो उसे बाइक पर बैठाकर रुनकता में रेस्टोरेंट ले गया। इसके बाद गांव के पास छोड़ने के लिए कहा। उसे बहाने से जंगल में ले गया।ये भी पढ़ें - सातवीं की छात्रा पर प्रधानाचार्य की नियत खराबः लैब में बुलाकर की गलत हरकत, बनाया वीडियो, अब जेल में कटेंगे दिन