फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Principal arrested for molesting class seven student in Mainpuri

सातवीं की छात्रा पर प्रधानाचार्य की नियत खराबः लैब में बुलाकर की गलत हरकत, बनाया वीडियो, अब जेल में कटेंगे दिन

Tue, 14 Mar 2023 05:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 05:50 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Principal arrested for molesting class seven student in Mainpuri
सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सातवीं की छात्रा को लैब में बुलाकर गलत हरकत करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। 

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर मोहल्ले का है। यहां स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं की छात्रा सोमवार को बुआ के साथ कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस को तहरीर दी। बताया कि प्रधानाचार्य प्रदीप कुशवाह ने उसे लैब में बुलाया। उसके साथ गलत हरकत की। इसका वीडियो भी बनाया। 

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि छात्रा की बुआ ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए

एएसपी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। न्यायायल में पीड़िता के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की गई है। जल्द ही जांच पूरी करके न्यायालय में चार्जशीट पेश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed