फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Balika vadhu 14-year-old girl reached police after getting off the train said- got married to an uncle

पिता ने बनाया बालिका वधू: ट्रेन से उतर थाने पहुंची 14 साल की किशोरी, बोली- अंकल से करा दी शादी, मुझे बचा लो

Wed, 15 Mar 2023 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 10:28 AM IST
सार

किशोरी की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान है। उसने बताया कि मां की मौत हो चुकी है। पिता कोई काम नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
Balika vadhu 14-year-old girl reached police after getting off the train said- got married to an uncle
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली की 14 साल की किशोरी की परिवार वालों ने दोगुनी उम्र के युवक से शादी करा दी। किशोरी को ससुराल ले जाया जा रहा था। आगरा फोर्ट स्टेशन पर किशोरी दूल्हे और अन्य लोगों के सोने पर भाग निकली। पुलिस के पास पहुंच गई। उसे बाल कल्याण समिति ने आशा ज्योति केंद्र में रखने के निर्देश दिए हैं। पिता को बुलाया गया है।
विज्ञापन


थाना मंटोला का है मामला

थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि किशोरी चंदौली के थाना शिकारगंज क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी उम्र तकरीबन 14 साल बताई गई है। मां की मौत हो चुकी है। पिता कोई काम नहीं करते हैं। परिवार के लोगों ने किशोरी का रिश्ता धौलपुर के युवक से कर दिया। मोनू उससे दोगुनी उम्र का है। 11 मार्च को शादी के बाद दूल्हा उसे अपने गांव लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - भाई ने उजाड़ा बहन का सिंदूर: शादी के डेढ़ साल बाद ही साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक को पुलिस ने बिठाया

ट्रेन के आगरा फोर्ट स्टेशन पर रुकने पर किशोरी उतर गई। पुलिस चौकी पर पहुंचकर जबरन शादी की बात कही। बाद में युवक भी चौकी पर पहुंच गया। पुलिस ने युवक को बैठा लिया। युवक ने बताया कि लड़की के बालिग होने के बारे में बताया गया था।

ये भी पढे़ं - पिता को दी खौफनाक मौत: बेलचे से की हत्या, फिर अंजान बनकर सो गया घर में, हत्यारे बेटे का इस तरह खुला राज


आशा ज्योति केंद्र में रखी गई किशोरी

पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। किशोरी को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। मंगलवार को उसके बाबा आए थे। लेकिन समिति ने किशोरी के पिता को बुलाया है। अब पुलिस किशोरी के उम्र का मेडिकल करा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि नाबालिग की जबरन शादी कराने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  बेटी की सहेली पर आया पिता का दिलः घर आते-जाते करने लगा गलत काम, तंग आकर सातवीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed