फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Did Not Arrests Miscreants Silver Loot

आगरा चांदी लूटकांड: तीन दिन बाद भी लुटेरे नहीं पकड़ सकी पुलिस, दिल्ली और हरियाणा गैंग पर शक

Sat, 22 Jan 2022 12:19 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 22 Jan 2022 12:19 AM IST
सार

बुधवार सुबह 11:30 बजे घटना हुई थी। कोरियर कंपनी के मालिक का भतीजा आकाश परमार और चालक राघवेंद्र सिंह अपनी कार में गोदाम से 200 किलोग्राम चांदी लेकर नमक मंडी जा रहे थे। तभी होंडा अमेज कार सवार बदमाशों ने गाड़ी को रोककर चांदी लूट ली थी। 

विज्ञापन
Agra Police Did Not Arrests Miscreants Silver Loot
घटनास्थल पर पीड़ित से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना सदर के बमरौली अहीर मार्ग पर कुरियर कंपनी की 200 किलोग्राम चांदी लूटने वाले बदमाश तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि एक सप्ताह से बदमाश तैयारी में लगे थे। घटना से पांच दिन पहले भी कार से रेकी की थी। लूट करने के लिए एक नहीं तीन गाड़ियों में आए थे। लूट में इस्तेमाल गाड़ी को छोड़ गए, जबकि अन्य दो से यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर भागे हैं। वारदात में दिल्ली और हरियाणा गैंग का हाथ होने का शक पुलिस को है। 

विज्ञापन

धौलपुर के रेवियापुरा गांव निवासी शंकर परमार की साईं नाथ एक्सप्रेस के नाम से कुरियर कंपनी है। कंपनी का ऑफिस नमक की मंडी में है, जबकि गोदाम बमरौली अहीर मार्ग पर सदर क्षेत्र में है। बुधवार को होंडा अमेज कार सवार चार बदमाशों ने कंपनी मालिक के भतीजे आकाश और चालक राघवेंद्र सिंह से 200 किलोग्राम चांदी और एक लाख रुपये लूट लिए थे। यह कार अक्तूबर 2021 में गुरुग्राम से चोरी की गई थी। 
विज्ञापन

घटना से पांच दिन पहले की थी रेकी
पुलिस को पता चला है कि बदमाश एक नहीं, तीन गाड़ियों से आए थे। इनमें से एक होंडा अमेज कार को ताजगंज क्षेत्र में खड़ा किया था। जिस स्थान पर इस गाड़ी को छोड़ा, वहां से घटनास्थल दस किलोमीटर दूर है। पुलिस को फुटेज में बदमाशों की एक स्विफ्ट सहित दो कार नजर आई हैं। होंडा अमेज में से चांदी निकालकर दो अन्य गाड़ियों में रखा। पुलिस ने सैंया, इनर रिंग रोड, लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चेक की है। इसमें पता चला कि बदमाश 14 जनवरी को भी एक अन्य कार से रेकी करके गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे की ओर भागे बदमाश
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेकी और भागने में इस्तेमाल कारों का नंबर मिल गया है। इनकी मदद से ही बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों के कुछ फटेज भी मिले हैं, लेकिन चेहरे पहचान में नहीं आ रहे हैं। एक टीम गुरुग्राम भी गई है। बदमाश वारदात के बाद इनर रिंग रोड पर आए। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे गए। वह नोएडा की तरफ चले गए। मगर, खंदौली टोल पार नहीं किया। इसके बाद कहां गए? यह पुलिस पता कर रही है।

जेल से छूटे बदमाशों की निकाली डिटेल
. बमरौली मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ।
. ग्वालियर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।
. जेल से जमानत पर बाहर आए बदमाशों की डिटेल निकाली।
. दिल्ली, हरियाणा तक पुलिस की दो टीमें गई हैं, तीन टीम अन्य तरीके से जांच में जुटी हैं।

बदमाशों के बारे में सुराग हाथ लगे हैं
चांदी लूट के मामले में पुलिस की पांच टीमें पड़ताल में लगी हैं। बदमाशों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। इनकी मदद से बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed