{"_id":"5d6415958ebc3e93a04e69cc","slug":"agra-police-caught-miscreants-in-encounter-at-kheragarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः वाहन चेकिंग में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, असलहा सहित एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः वाहन चेकिंग में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, असलहा सहित एक पकड़ा
Tue, 27 Aug 2019 12:49 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना खेरागढ़ पुलिस से देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के बाइक रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अचानक फायर होने से पुलिस वालों के होश उड़ गए।
बाद में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। दोनों के बीच करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने तमंचा बरामद होने का दावा किया है।
थाना खेरागढ़ क्षेत्र में सोमवार की रात करीब नौ बजे गांव भिलावली मोड़ पर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिपाहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कागारौल की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। वहीं फायरिंग करते हुए भागे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। साथ ही एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश फरार हो गए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम राजन पासी पुत्र देवमुनि पासी निवासी रायपुर पीलिया जिला मऊ है। पुलिस ने आरोपी से तमंचा बरामद किया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है। एसओ ने बताया कि फरार हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।