फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Bust Fake Gold-Silver Scam, Two Gang Members Arrested

UP: सोने के नाम पर ठगी...पुलिस ने दबोचे ऐसे दो शातिर, कारनामे सुन रह जाएंगे हैरान

Wed, 24 Sep 2025 07:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 07:45 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने ऐसे दो शातिरों को दबोचा है, जो सोने के नाम पर ठगी करने में माहिर हैं। इस गैंग के दंपती की पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन
Agra Police Bust Fake Gold-Silver Scam, Two Gang Members Arrested
डीसीपी सोनम कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राह चलते अगर कोई मदद के लिए सोने-चांदी के जेवरात दिखाकर बेचने की बात कहे तो झांसे में नहीं आएं। सोना नकली भी हो सकता है। जब तक आपको पता चलेगा तब बहुत देर हो चुकी होगी। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने सोने के जेवरात के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का साथ दंपती दिया करते थे। उन्हें पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 7 अगस्त को पुलिस से शिकायत की गई थी। विद्या नगर, टेढ़ी बगिया निवासी शिकायतकर्ता जीतू ने बताया कि 4 अगस्त को एक महिला मिली थी। उसने बताया कि उसका बच्चा अस्पताल में भर्ती है। इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। वह सोने की चेन बेचना चाहती है। इस पर उसे 40 हजार रुपये दे दिए और चेन ले ली। अगले दिन महिला फिर आई। उसके साथ दीपक सहित एक अन्य और था। झुमती दिखाते हुए बेचने की कहने लगी। एक परिचित नरेश का नाम भी बताया।
विज्ञापन


इसके बदले 30 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने चेन और झुमकी को ले लिया। इसके बाद सराफ को दिखाया। सराफ ने दोनों को नकली बताया। उन्होंने महिला और दीपक को पकड़ लिया जबकि तीसरा भाग निकला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। मंगलवार को थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने टेढ़ी बगिया निवासी नरेश और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जेवरात और तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह राह चलते लोगों को फंसाते थे। नकली जेवर को सोने-चांदी का बताकर बेच देते थे। आरोपी दीपक और उसकी पत्नी की मदद लेते थे। आरोपी नरेश पर 11 तो सूरज पर 4 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed