{"_id":"61c5968571df81657e6a1d48","slug":"agra-police-blocked-70-fake-social-media-accounts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की बनकर दोस्ती, फिर ठगी: आगरा पुलिस ने बंद कराए 70 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की बनकर दोस्ती, फिर ठगी: आगरा पुलिस ने बंद कराए 70 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
Fri, 24 Dec 2021 03:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Dec 2021 03:14 PM IST
सार
साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस ने 70 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कराया है। इन अकाउंट से कई लोगों से धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर साइबर अपराधी लड़की के नाम और फोटो लगाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। चार महीने में आगरा पुलिस ने ऐसी 70 फर्जी प्रोफाइल को ब्लॉक कराया है। इनसे लोगों से दोस्ती के बाद ठगी और ब्लैकमेलिंग की गई।
साइबर सेल के मुताबिक, साइबर अपराधी दो तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। पहले फेसबुक पर युवती की फोटो और नाम से आईडी बनाते हैं। इसके बाद फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। बाद में मैसेंजर पर बात करते हैं। साइबर अपराधी खुद को विदेश में रहने वाला बताते हैं।
गिफ्ट भेजने के बहाने करते हैं ठगी
विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कहते हैं। इसके बाद एक कॉल आता है। इसमें कहा जाता है कि आपका गिफ्ट कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है। इसके लिए टैक्स जमा करना होगा। इसके बाद रकम जमा करा ली जाती है।

लड़की बनकर करते हैं वीडियो कॉल
दूसरा तरीका मैसेंजर पर दोस्ती कर वीडियो कॉल का है। इसमें युवती का वीडियो दिखाया जाता है। वो अपने कपड़े उतारती नजर आती है। बाद में युवक से भी कपड़े उतरवाए जाते हैं। इसे रिकॉर्ड कर लिया जाता है। बाद में मैसेज भेजकर रकम जमा करने के लिए कहा जाता है।
रकम जमा नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी दी जाती है। चार महीने में पुलिस के पास इस तरह की 100 से अधिक शिकायत पहुंची चुकी हैं। पुलिस ने जांच की। इसके बाद 70 प्रोफाइल को बंद करा दिया गया।
सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से नहीं करें दोस्ती
एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती करने से बचें। युवती के नाम और फोटो लगाकर बनी प्रोफाइल को चेक कर लें। गिफ्ट के झांसे में नहीं आएं। वीडियो पर कभी भी बात नहीं करनी चाहिए। किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर पुलिस से शिकायत करें।