{"_id":"63f447fc0b612e05d50a955f","slug":"agra-police-became-an-angel-for-the-newborn-policemen-engaged-in-care-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी वर्दी, चेहरे पर रौब और दिल में ममता: नवजात के लिए फरिश्ता बनी आगरा पुलिस, देखभाल में जुटे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी वर्दी, चेहरे पर रौब और दिल में ममता: नवजात के लिए फरिश्ता बनी आगरा पुलिस, देखभाल में जुटे पुलिसकर्मी
Tue, 21 Feb 2023 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 09:56 AM IST
सार
टेड़ी बगिया प्रकाश पुरम कॉलोनी 100 फीट रोड़ पर राहगीरों को कूड़े के ढेर पर नवजात पड़ी हुई मिली। लोगों का कहना था कि किसी कलयुगी महिला ने लोकलाज के डर से बच्चे को जन्म देकर फेंक दिया है। वहीं अब इस बच्ची की देखरेख में आगरा पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कूड़े के ढेर में मिली बिटिया की हालत में अब सुधार हो रहा है। उसे बेहतर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके अपने तो नहीं हैं, लेकिन पुलिस ही देखभाल में लगी है।
रविवार को नवजात बच्ची जीवन नगर, टेढ़ी बगिया रोड पर कूड़े के ढेर में पड़ी मिली थी। पुलिस ने पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। बाल रोग विशेषज्ञ डा. विजय यादव ने बताया कि भर्ती के समय बच्ची का शरीर ठंडा पड़ा था। ऐसा सुबह से दोपहर तक सड़क पर पड़ा रहने की वजह से हुआ होगा। उसकी सांस और पल्स कम चल रही थी। बीपी भी कम था। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। रक्त चढ़ाया गया। सोमवार को उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें - Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा
विज्ञापन