फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrests Fraud Tour Company Owner Crime News

फर्जी टूर कंपनी बनाकर अनलॉक में दिए सैर-सपाटे के पैकेज, शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 12:13 AM IST
सार

  • सस्ते टूर पैकेज के नाम पर ठगी
  • शातिर गिरफ्तार
  • लॉकडाउन में दिया था अनलॉक में सैर कराने का ऑफर 

विज्ञापन
Agra Police Arrests Fraud Tour Company Owner Crime News
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा साइबर सेल ने सस्ते टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले नगला पदी निवासी प्रदीप अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उसने लॉकडाउन के दौरान होली-डे के नाम से वेबसाइट बनाकर लोगों को लालच दिया था कि सिर्फ अनलॉक में बहुत कम रेट पर गोवा, जैसलमेर, केरल, मुंबई की सैर कराई जाएगी, अभी सिर्फ दस फीसदी पैसा जमा कराना है। उसके जाल में लोग फंस गए। शिकायत आने पर उसे पकड़ा गया। 
विज्ञापन


आगरा के शाहगंज निवासी हरीश शर्मा और पंजाब के आशीष कुमार ने पुलिस से शिकायत की थी। दोनों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पैकेज सर्च किया था। होली-डे नाम की वेबसाइट पर दिए नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने अपना नाम सागर शर्मा बताया। उनसे पैकेज की 10 प्रतिशत रकम (10-10 हजार रुपये) एडवांस में एक खाते में ट्रांसफर कराई गई। बाद में उस नंबर पर फोन उठना ही बंद हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शातिर ने फर्जी कंपनी के नाम से बैंक में खाते खुलवाए थे। उसके निशाने पर दूसरे प्रदेश के लोग रहते थे। टूर पैकेज में होटल में रुकना, खाना, गाइड तक शामिल बताए जाते थे। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में नगला पदी निवासी प्रदीप अग्रवाल पुत्र प्रेम बिहारी अग्रवाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर कंपनी में काम कर चुका है आरोपी
वह पहले एक टूर कंपनी में काम कर चुका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि लोग ऑनलाइन किस तरह के पैकेज को पसंद करते हैं। उसने ऐसे ऑफर दिए कि दूसरे वेबसाइट के जरिये पैकेज लेने वाले भी उसके चक्कर में आ गए।

100 से ज्यादा लोगों को ठगा
आरोपी प्रदीप ने बताया कि लॉकडाउन के दस दिन बाद ही उसने ठगी शुरू कर दी थी। उसने 100 से ज्यादा लोगों को ठगा है। इनमें आगरा के बहुत कम हैं। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के लोग ज्यादा है। पुलिस अब उसके बैंक खातों की डिटेल निकलवा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed