फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrests Four Cattle Smugglers After Firing

पशु तस्कर: आगरा-जयपुर हाईवे पर गोवंश से भरा कैंटर पकड़ा, चार गिरफ्तार, पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग

Tue, 18 May 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 18 May 2021 12:05 AM IST
सार

पुलिस ने कैंटर को कौरई टोल प्लाजा के समीप पकड़ लिया। कैंटर में 24 सांड़ और दो गाय मिलीं। इनमें छह मृत हो चुके थे।

विज्ञापन
Agra Police Arrests Four Cattle Smugglers After Firing
आगरा पुलिस ने पकड़े पशु तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जयपुर हाईवे पर रविवार की रात चौमा शाहपुर चौकी के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर कैंटर समेत भागे चार पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कैंटर में 26 गोवंश मिले हैं। जिनमें से छह मृत थे। पशुतस्करों के पास से पुलिस ने तमंचा और चाकू भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी संजीव शर्मा के मुताबिक रविवार की रात व फोर्स के साथ चौमा चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। तभी भरतपुर की ओर से आ रहे एक कैंटर को रोकने पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने पीछा किया, तो कैंटर सवारों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद भी पीछा कर पुलिस ने कैंटर को कौरई टोल प्लाजा के समीप पकड़ लिया। कैंटर में 24 सांड़ और दो गाय मिलीं। इनमें छह मृत हो चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर चालक खुर्शीद मोहम्मद निवासी थाना सरूरपुर मेरठ के अलावा मोहम्मद फिरोज निवासी संभल, आशू और अकरम निवासीगण हर्रा, सरूरपुर मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचा, दो चाकू बरामद हुआ। थाना प्रभारी के मुताबिक ये पशु तस्कर रूपवास (राजस्थान) से गोवंश लादकर मुरादाबाद जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोवंश पकडे़ जाने की सूचना पर बजरंग दल के जिला संयोजक यदुवीर माहुरा, आदित्य फौजदार, अनुज मित्तल, हरिओम मंगल आदि भी मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने गोवंश को सिकंदरा स्थित गोशाला पहुंचाया। जबकि मृत गोवंश को सीकरी पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चंद मित्तल की मदद से गड्ढे खोदवाकर दफन कराया गया।

एक पशु तस्कर निकला संक्रमित
फतेहपुर सीकरी। गोवंश भरे कैंटर समेत पकडे़ गए पशु तस्करों को कोर्ट में पेश किए जाने से पूर्व सीकरी सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण कराया गया। सीएचसी प्रभारी के  मुताबिक एंटीजन जांच के दौरान एक आरोपी संक्रमित पाया गया।

पशुओं को तस्करों के हाथ बेचते हैं
राजस्थान से गोवंशों की तस्करी सीकरी के रास्ते जारी है। अभी सात मई को भी क्षेत्र के पाली लिंक मार्ग पर बंदरौली के निकट ऐसा ही एक खाली कैंटर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया गया था। जिसमें दो स्थानीय लोगों को भी शक के आधार पर पकड़ा गया था। पर, कोई गोवंश नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। स्थानीय लोगों की मानें तो राजस्थान सीमा क्षेत्र में ऐसे तमाम लोग हैं, जो घुमंतू पशुओं को पकड़कर चंद रुपयों की खातिर पशु तस्करों को दे देते हैं। 

आगरा: बाईंपुर नंदीशाला में सात गोवंश मृत मिले, विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed