{"_id":"60a241698ebc3e8da7787113","slug":"seven-cows-found-dead-in-goshala-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बाईंपुर नंदीशाला में सात गोवंश मृत मिले, विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बाईंपुर नंदीशाला में सात गोवंश मृत मिले, विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
Mon, 17 May 2021 03:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 May 2021 03:42 PM IST
सार
कोरोना काल में गोशालाओं में पल रहे गोवशं पर भी संकट आ गया है। आगरा के एक गोशाला में सात गोवंश मृत मिले हैं। आरोप है कि भूख-प्यास से गोवंशों की मौत हुई है।
विज्ञापन
गोशाला के बाहर बैठे विहिप कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की गोशालाओं में गोवंश की दुर्दशा नहीं सुधर रही। रविवार को बाईंपुर नंदीशाला में सात गोवंश मृत मिले। इससे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। बताया कि 20 से अधिक नंदी बीमार भी मिले हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन व पशुपालन विभाग की लापरवाही के कारण भूख प्यास से गोवंश की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विहिप कार्यकर्ताओं के अनुसार तो बांईपुर नंदीशाला में 700 पशुओं को रखने की क्षमता है। वर्तमान में यहां 1000 से अधिक पशु हैं। गोकशी से पकड़े जाने वाले पशुओं को पुलिस, नगर निगम के लोग यहां छोड़ जाते हैं। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जब नंदीशाला पहुंचे तो वहां सात गोवंश मृत मिले। 20 से अधिक बीमार थे।
विज्ञापन
गोशाला में नहीं था चारा
कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोवंश के लिए चारा नहीं था। कोई कर्मचारी उनकी देखरेख के लिए नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस व निगम के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने गोवंश के लिए व्यवस्थाएं कराने का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.वीएस तोमर ने बताया कि सिकरवार शिक्षण सेवा समिति को देखरेख के लिए नामित किया है। प्रत्येक पशु 30 रुपये खुराक दी जाती है। उन्होंने कहा कि नंदियों की मौत आपसी झगड़े में हो रही हैं। क्षमता से अधिक संख्या होने के कारण नंदियों में अक्सर झड़प हो जाती हैं। 300 गोवंश को दूसरी गोशाला में शिफ्ट करने के लिए नगर निगम को कहा है।
चारा व भूसे का कराएंगे इंतजाम
एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने कहा कि गोवंश की मौत की सूचना नहीं है। गोशाला का निरीक्षण करेंगे। उनके लिए हरा चारा व भूसे का इंतजाम कराया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम व पशुपालन विभाग से जवाब मांगा है।
चारा व भूसे का कराएंगे इंतजाम
एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने कहा कि गोवंश की मौत की सूचना नहीं है। गोशाला का निरीक्षण करेंगे। उनके लिए हरा चारा व भूसे का इंतजाम कराया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम व पशुपालन विभाग से जवाब मांगा है।