फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrests Five Miscreants Loot With Passengers At Highway

आगरा: हाईवे पर यात्रियों से लूट करने वाला गैंग पकड़ा, गिरोह के पांच बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार

Tue, 10 Aug 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Aug 2021 12:09 AM IST
सार

 पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी व लूट के 19 मोबाइल, 12,150 रुपये, दो एक कार और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Agra Police Arrests Five Miscreants Loot With Passengers At Highway
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अपनी गाड़ी में लिफ्ट लेकर यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस व एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से एक स्कार्पियो, एक कार, लूटे हुए 19 मोबाइल और दो तमंचा बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक सोमवार को सूचना पर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बुढ़िया के ताल पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए स्कॉर्पियो और कार से आए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जीशान निवासी ईदगाह कॉलोनी, सादाबाद हाथरस, वाजिद उर्फ आकाश निवासी मुकेश खान मीठा कुआं, सुभाष गली तकिया, सादाबाद हाथरस, अमन निवासी गली गौतम नगर, सादाबाद हाथरस, अफरोज उर्फ चना निवासी ईदगाह कॉलोनी सादाबाद, हाथरस व फरमान निवासी मोहल्ला फकीर खाना सादाबाद, हाथरस बताया। पूछताछ में बदमाशों ने तीन माह पूर्व कुबेरपुर फ्लाईओवर के पास नीतू पाल निवासी नगला सिंगी, फिरोजाबाद से मारपीट कर 3200 रुपये, एत्मादपुर निवासी अभिनव  उपाध्याय से स्टेशन रोड के पास से मोबाइल, ब्रजेश से ऑटो में मोबाइल, 5300 रुपये लूटने का खुलासा किया। पकड़े गए बदमाशों पर सादाबाद व एत्मादपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि इन पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी व लूट के 19 मोबाइल, 12150 रुपये, दो एक कार और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अगस्त क्रांति: नौ अगस्त के ही दिन आगरा में भड़की थी क्रांति की ज्वाला, चार माह चला था आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed