{"_id":"5ed0932e8ebc3e90343d6c64","slug":"agra-police-arrests-cattle-smuggler-cow-murder-in-tundla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में तस्कर पकड़े, टूंडला में गोवंश की हत्या से खलबली, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में तस्कर पकड़े, टूंडला में गोवंश की हत्या से खलबली, मौके पर पहुंची पुलिस
Fri, 29 May 2020 10:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 29 May 2020 10:15 AM IST
सार
टूंडला में एक खेत में घुसे गोवंश को भाले से मार डाला
विज्ञापन
गोवंश की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी रोड पर गुरुवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नौ गोकश पकड़ लिए। वह टेंपो में गोवंश को लेकर जा रहे थे। उनसे गोकशी में प्रयोग होने वाले औजार और हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं शुक्रवार सुबह टूंडला में एक गोवंश की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मरे गोवंश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिचपुरी रोड पर गुरुवार पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच लोडर टेंपो में आते लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। मगर, वह भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी।
पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। इसमें नौ आरोपी थे। लोडर टेंपो में प्रतिबंधित पशु लदा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सड़क किनारे घूमने वाले गोवंश को टेंपो में उठाकर ले जाते हैं। इसके बाद सुनसान इलाकों में मारकर इसका मांस बेचते हैं। चेकिंग में पकड़े जाने पर खुद को मजदूर बताते हैं।

पकड़े गए आरोपियों में रोडवेज कॉलोनी, जगदीशपुरा निवासी आमिर, जलाल, कामिल, इरफान, नई आबादी, भीम नगर निवासी इमामुद्दीन उर्फ बौना, कबीर कुंज निवासी पंजाबी, खतैना निवासी जुगनू, नौबस्ता निवासी राशिद उर्फ हईयो और नासिर उर्फ लच्छू हैं।उनसे तमंचे, तलवार, चाकू, बांका, खंजर और रस्सी बरामद हुई है।
शुक्रवार को थाना टूण्डला के गांव दिनहुली में खेत में घुसे गोवंश को गांव के ही संजय खां पुत्र काले खां ने भाला प्रहार कर मार डाला। इस घटना के बाद क्षेत्राधिकारी टूण्डला अजय चौहान के साथ पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंची और मृत गोवंश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।