फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स रैकेट का खुलासा: व्हाट्सएप पर फोटो, ई-वालेट में भुगतान, ऑन डिमांड मंगाई जाती थीं विदेशी युवतियां

Sat, 06 Aug 2022 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 01:40 PM IST
सार

गैंगस्टर महिला हाईटेक तरीके से जिस्मफरोशी का धंधा चला रही है। पहले भी दो बार जेल जा चुकी  महिला को पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया। उसका नया ठिकाना एमजी रोड स्थित एक होटल था।

विज्ञापन
Agra Police arrested sex racket operator Woman Foreign girls were called on demand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ताजनगरी के जिस्मफरोशी के सबसे बड़े गैंग की गैंगस्टर महिला को एक बार फिर पुलिस ने पकड़ लिया। वह हरीपर्वत क्षेत्र स्थित होटल होलीडे इन में तीन युवतियों के साथ ठहरी हुई थी। एक युवती को उसने 16 हजार में बुकिंग पर चार युवकों के पास भेजा था। मुगल रोड पर कार में पांचों को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद गैंगस्टर महिला और बाकी युवतियां पकड़ी गईं। आरोपियों को देह व्यापार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



जिस्मफरोशी का धंधा हाईटेक तरीके से चलाया जा रहा था। गिरफ्तार की गई महिला पहले भी जेल जा चुकी है, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उसने अपना ठिकाना बदल दिया था। वह युवतियों के फोटो ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेजती है। डील फाइनल होने पर पेमेंट ई-वालेट में लिया जाता है। मोबाइल में सिम नहीं लगाती। बातचीत भी व्हाट्सएप कॉलिंग से की जाती है। जिले में पहले दो बार गिरफ्तार कर पुलिस सरगना को जेल भेज चुकी थी। अब वो फिर जड़े जमाने में लगी थी।

Agra Police arrested sex racket operator Woman Foreign girls were called on demand
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा - फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायन ने बताया कि मुगल रोड पर डीईआई का पुरुष छात्रावास है। बृहस्पतिवार को छात्रावास के पास एक लाल रंग की कार खड़ी थी। कार को देखकर पुलिस ने पूछताछ की। कार में चार युवक और एक युवती थी। पांचों आपत्तिजनक स्थिति में थे। युवती से पूछताछ के बाद जिस्मफरोशी का गैंग चलाने वाली महिला का पता चला। सरगना महिला गाजियाबाद में रह रही है। पूर्व में उसके खिलाफ ताजगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
Agra Police arrested sex racket operator Woman Foreign girls were called on demand
sex racket - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से बुकिंग पर आगरा आई है

कार में पकड़ी गई युवती ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। वह बुकिंग पर हाल ही में आगरा आई है उसके साथ गाजियाबाद और दिल्ली की दो और युवती हैं। वह सरगना महिला के साथ होटल होलीडे इन में ठहरी हैं। यहां पर एक कमरा बुक कराया गया था। सरगना ने उनकी आईडी लगवाई थी। सरगना भी होटल में मौजूद है। इस पर पुलिस ने होटल के कमरे में दबिश दी। इसके बाद सरगना और दो युवतियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police arrested sex racket operator Woman Foreign girls were called on demand
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

 युवकों के पास मिले आईफोन, 16 हजार में की थी बुकिंग

पुलिस ने तीन युवती, सरगना के अलावा जगदीशपुरा के अवधपुरी निवासी अनुवृत्त आर्या उर्फ सनी, जतिन सिंधी, सेक्टर चार निवासी निखिल देवनानी और राजस्थान निवासी जनार्दन शर्मा को गिरफ्तार किया है। युवकों से पूछताछ में पता चला वह नौकरी करते हैं। सभी अच्छे परिवार से हैं। उनके पास आईफोन मिले। उन्होंने बताया कि उन्होंने जिस्फरोशी की सरगना महिला से फोन पर संपर्क किया था। उसने व्हाट्सएप पर फोटो भेजी थी। इसके बाद 16 हजार रुपये ऑनलाइन पेमेंट करके भेजे थे। तब उसने युवती को उनके पास भेजा था। वहीं दो युवती दिल्ली और एक गाजियाबाद की रहने वाली है। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापारी निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Agra Police arrested sex racket operator Woman Foreign girls were called on demand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 ये हुई बरामदगी

आरोपियों के पास से एक कार, 11 मोबाइल, 43850 रुपये और कुछ जेवरात बरामद किए गए। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दीक्षित, न्यू आगरा के प्रभारी विजय विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed