{"_id":"62edf46d3067fc2861344d3b","slug":"murder-of-silver-businessman-bjp-leader-crossed-all-limits-of-cruelty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: सुखदुख में साथ देने वाला भाजपा नेता बना हैवान, पत्नी पर बिगड़ गई थी नीयत, गोली मारकर काट लिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सुखदुख में साथ देने वाला भाजपा नेता बना हैवान, पत्नी पर बिगड़ गई थी नीयत, गोली मारकर काट लिया सिर
Sat, 06 Aug 2022 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Murder of Silver Businessman in Agra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी आगरा में चांदी व्यापारी नवीन वर्मा की हत्या करने वाले उसके दोस्त भाजपा नेता टिंकू भार्गव ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। मृतक के भाई प्रवीन ने बताया कि नवीन की दोस्ती टिंकू भार्गव से दो साल से थी। दोनों का घरों में आना-जाना था। सुखदुख की बात भी दोनों करते थे। इस समय नवीन का काम नहीं चल रहा था। इस पर टिंकू ने उसकी पीडब्ल्यूडी में डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। इस कारण वह अकसर मिला करते थे।
Murder of Silver Businessman in Agra
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी टिंकू भार्गव ने बताया कि वह कई साल से नवीन के घर जा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी से एकतरफा प्यार करने लगा। इसलिए नवीन को रास्ते से हटाना चाहता था। एक सप्ताह से साजिश रच रहा था। उसे मिलने के लिए बुलाया था। कार में हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने ले जा रहा थे। मृतक की पहचान न हो सके इसके लिए नवीन की हत्या के बाद कपड़े उतार दिए। छुरे से गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर को पालीथिन में बांधकर यमुना में फेंकने की तैयारी थी। इससे धड़ मिलने पर भी आसानी से पहचान नहीं हो पाती, लेकिन पुलिस पहुंची गई।
विलाप करते चांदी व्यापारी के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जुड़वां भाई तो जुड़वां ही बच्चे
परिजनों ने बताया कि नवीन और प्रवीन जुड़वां भाई थे। नवीन की शादी 12 साल पहले प्रीति से हुई थी। उनके जुड़वां बच्चे आठ साल की दिव्या और दिव्यांश हैं। दोनों कक्षा चार में पढ़ते हैं। पिता सुरेश कुमार वर्मा गिलेट की पायल का काम घर में ही करते हैं। नवीन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन यही कह रहे हैं कि दोस्त भी ऐसा कर देगा किसी ने सोचा नहीं था। अगर, पहले से पता होता तो उसे घर में घुसने नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी का दिया था झांसा
पुलिस ने आरोपी टिंकू से थाने में पूछताछ की। उसने बताया कि पिता पीडब्ल्यूडी से प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस कारण कार्यालय के कर्मचारी उसे जानते थे। नवीन भाजपा कार्यकर्ता था। आठ साल पहले उससे एक भाजपा विधायक के घर पर उससे मुलाकात हो गई। दो साल से उसके घर आने जाने लगा। नवीन को उसने नौकरी लगवाने का झांसा दिया था, इसलिए उसे अपने साथ ले लेकर जाता था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला