फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police arrested four ganja smugglers

आगरा: विधानसभा चुनाव में खपाने को लाए थे 9.70 लाख रुपये का गांजा, चार तस्कर गिरफ्तार

Sat, 22 Jan 2022 10:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 10:48 AM IST
सार

पकड़े गए तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। आगरा और मथुरा में इसे सप्लाई करना था। तस्करों ने एक कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। 

विज्ञापन
agra police arrested four ganja smugglers
बोरियों में रखा गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए शराब के साथ ही गांजा की तस्करी भी हो रही है। आगरा में दो कारों में ओडिशा से गांजा लाया गया था। गुरुवार रात को थाना हरीपर्वत पुलिस ने चेकिंग में कारों को पकड़ लिया। तलाशी में कारों से 9.70 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया गया। चार तस्कर भी पकड़े गए। 

विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को भगवान टाकीज सर्विस रोड पर दो कारों को चेकिंग में पकड़ा। कारों से चार आरोपियों को पकड़ा गया। कारों की तलाशी में 23 पैकेट गांजा बरामद किया गया। इसका वजन तकरीबन 97 किलोग्राम है। इसकी कीमत तकरीबन 9.70 लाख रुपये हैं। 
विज्ञापन

आरोपियों में मथुरा के राया निवासी विकास उर्फ गिरधारी, शिव सिंह उर्फ शिब्बा, मथुरा के महावन निवासी कर्मवीर सिंह और अलीगढ़ स्थित थाना इगलास निवासी चंद्रपाल हैं। वहीं आरोपी मथुरा निवासी गजेंद्र और ओडीसा निवासी  नंदू उर्फ नरेंद्र फरार हो गए। गांजा चुनाव में खपाने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच गुनी कीमत पर बेचते हैं गांजा
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडीसा से लेकर आते हैं। उन्हें नंदू उर्फ नरेंद्र गांजा उपलब्ध कराता है। कार से पैकेट में लेकर आते हैं। इसके बाद आगरा और मथुरा जिलों में सप्लाई करते हैं। पांच गुनी कीमत पर गांजा की बिक्री होती है। इस तरह से दो हजार रुपये किलोग्राम का गांजा 10 से 12 हजार रुपये एक किलोग्राम के हिसाब से बिक जाता है। 

मथुरा में उनका पार्टनर गजेंद्र है। वह अन्य शहरों में भी गांजा की बिक्री करता है। आरोपियों से बरामद एक स्विफ्ट कार का नंबर फर्जी पाया गया। वहीं मथुरा नंबर की अमेज कार भी बरामद हुई, जिससे शहरों में गांजा की सप्लाई की जाती है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

दस हजार के लिए विशाखापट्टनम से गांजा की डिलीवरी
विशाखापट्टनम से दिल्ली का तस्कर एक किशोरी के साथ गांजा लेकर आया था। उसे गांजा की डिलीवरी दिल्ली में करनी थी। इसके लिए उसे दस हजार रुपये मिलते। मगर, आगरा कैंट स्टेशन पर दोनों को पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी ने एक गांजा तस्कर नूर इस्लाम अंसारी  और एक किशोरी को पकड़ा। नूर इस्लाम नई दिल्ली का रहने वाला है। वहीं बाल अपचारी पूर्व दिल्ली की रहने वाली है। उनसे 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा विशाखापट्टनम से लेकर आए हैं। गांजे से भरे बैग दिल्ली तक पहुचाने के लिए दिए थे। बदले में उन्हें दस हजार रुपये देने का वादा किया था। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चैकिंग में पकडे़ जाने के डर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उतर रहे थे। वह बस से दिल्ली जाते। उससे पहले ही आरोपियों को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed