{"_id":"5eec50f6dae27065ca53dc7f","slug":"agra-police-accidented-truck-in-transport-nagar-driver-arrests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूटे एंगल की मदद से हादसा करने वाले ट्रक तक पहुंची पुलिस, आरोपी चालक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे एंगल की मदद से हादसा करने वाले ट्रक तक पहुंची पुलिस, आरोपी चालक पकड़ा
Fri, 19 Jun 2020 11:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:21 AM IST
सार
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित हो गया था मौके से फरार
विज्ञापन
सड़क हादसे वाला चित्र जिसमें ट्रक में टूटा एंगल लाल घेरे में, दूसरा चित्र पकड़ा गया ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर पर 15 जून को एक ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ट्रक एक वाहन से टकराया था। इसमें ट्रक का एक एंगल टूट गया था। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने मौके से एंगल को कब्जे में लिया। पुलिस टूटे एंगल वाले ट्रक की तलाश में थी। विगत गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर में जांच के दौरान वह ट्रक मिल गया। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
हादसा 15 जून को दोपहर में तकरीबन 12 बजे हुआ था। वाटर वर्क्स से एक व्यक्ति अपनी लोडर गाड़ी को दूसरी गाड़ी से खींचकर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर ले जा रहा था। पीछे वाली गाड़ी में पिनाहट निवासी श्रीनिवास (50) और गांव उमरेठा थाना बासौनी निवासी विनोद (35) बैठे थे।
सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में श्रीनिवास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद घायल हो गया। सूचना पर थाना हरीपर्वत प्रभारी अजय कौशल पहुंच गए। हादसा करने वाले ट्रक को लेकर चालक जा चुका था।
विज्ञापन
इंजीनियर ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मारी, बंद कमरे में मिले दोनों के शव
हरीपर्वत थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मौके पर ट्रक के आगे लगने वाला एक एंगल मिला था। पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर में हनुमान मंदिर के पास एक ट्रक मिस्त्री के यहां खड़ा है। पुलिस पहुंच गई। ट्रक मिल गया। ट्रक का एंगल टूटा हुआ था। पुलिस ने चालक सुबोध निवासी गांव उमैदा थाना जगनेर को गिरफ्तार कर लिया।