फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Petha Business Increased After Open Taj Mahal

लॉकडाउन के जख्म भुलाकर 'रफ्तार' पकड़ रहा पेठा उद्योग, कारीगरों में छाया उल्लास

Fri, 08 Jan 2021 12:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Jan 2021 12:18 PM IST
सार

पेठा उद्योग:
  • 500 इकाइयां
  • 200  करोड़ का टर्नओवर।
  • 55 करोड़ का नुकसान 
  • एक लाख लोगों को रोजगार।

विज्ञापन
Agra Petha Business Increased After Open Taj Mahal
पेठा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पर सैलानियों के बढ़ने के साथ पेठे की भी मिठास बढ़ने लगी है। लॉकडाउन के जख्म भुलाकर उद्योग बड़ी तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। बीते एक माह के अंतराल में कारोबार 50 से 75 फीसदी पर आ गया है। करीब 80 हजार लोगों को दोबारा रोजगार मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

 

आगरा का पेठा ताजमहल जितना ही प्रसिद्ध है। लेकिन बीते कुछ माह संकट भरे गुजरे हैं। काम ठप होने से काफी नुकसान हुआ। कारखाने बंद होने से कई लोगों का रोजगार छिन गया। मगर, पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से राहत मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ताजनगरी की जरदोजी की दुनिया है दीवानी, ताजमहल खुलने से बढ़ने लगे कद्रदान
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार 75 फीसदी पर आया 
पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पेठा उद्योग में रौनक आई है। पेठे के अलावा सर्दियों की वस्तुएं जैसे रेवड़ी, गजक की बिक्री हो रही है। कारोबार 75 फीसदी पर आ गया है। - राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन

कारीगरों को मिलने लगा काम
काम पहले से बेहतर स्थिति में पहुंच गया है। कारखानों में काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में कारीगरों भी काम मिलना शुरू हो गया है। - संजीव सिंघल, महामंत्री शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर उद्योग

पिछले कुछ माह संकट भरे बीते
मैं पिछले 30 सालों से पेठे के काम से जुड़ा हूं। पिछले कुछ माह संकट भरे बीते। घर चलाना मुश्किल हो गया था। अब काम मिल रहा है। - रामप्रकाश, कारीगर।

दो शिफ्टों में मिल जाते हैं 800 रुपये 
मैं दो शिफ्टों में काम करके खर्च चला रहा हूं। दो शिफ्टों में 800 रुपये तक मिल जाते हैं। छह माह से कोई काम नहीं था। - विजय पाल, कारीगर

एक नजर: पेठा उद्योग
- 500 इकाइयां
- 200  करोड़ का टर्नओवर।
- 55 करोड़ का नुकसान 
- एक लाख लोगों को रोजगार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed