फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra people found old currency notes in yamuna

यमुना में फेंके गए चार बैग, लोगों ने खोल कर देखा तो फटी रह गई आंखें

Mon, 21 Aug 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 21 Aug 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
agra people found old currency notes in yamuna
पुराने नोटों से भरे बैग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्माद्दौला में मोती महल के पास रविवार दोपहर एक बजे तीन युवक आए और अंबेडकर पुल से यमुना में बंद हो चुके 500 और एक हजार के पुराने नोटों से भरे चार बैग फेंक कर चले गए। यमुना किनारे पर खेल रहे बच्चों को एक बैग मिल गया। बैग में पुराने नोट देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग नोट लेकर चले गए। हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दोपहर में एक लग्जरी कार अंबेडकर पुल पर आकर रुकी। उसमें तीन युवक सवार थे। उनमें से दो कार से उतरे। उनके हाथ में कपड़े के चार बैग थे। युवकों ने अचानक बैग यमुना में फेंक दिए। किनारे पर मोती महल के पास पुल के नीचे सात-आठ बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने बैग यमुना में फेंकते युवकों को देख लिया। 
विज्ञापन


एक बैग किनारे पर गिरा। उसे बच्चों ने निकाल लिया। बच्चों ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें 1000 और 500 के पुराने नोट देखकर हैरान रह गए। बैग में एक हजार की तीन और 500 की सात गड्डी (6.5 लाख रुपये) रखी थी। बच्चों को नोटों के साथ खेलता देखकर आसपास के लोग भी जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बच्चों से नोट छीन लिए। काफी देर तक नोटों को लेकर भीड़ लगी रही। इसके बाद लोग नोट लेकर चले गए। चर्चा है कि अन्य तीन बैग में भी नोट थे। वह पानी में बह गए। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला का कहना है कि पुराने नोट मिलने के बारे में थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है। 

ठिकाने लगा रहे पुराने नोट

agra people found old currency notes in yamuna
पुराने नोटों से भरे बैग - फोटो : अमर उजाला
नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद पुराने नोट 50 दिन तक जमा किए गए थे। इसके बाद भी जो लोग नोट जमा नहीं कर पाए, उनके लिए आरबीआई में नोट जमा करने के लिए मार्च 2017 तक का समय दिया गया था। लोगों के बीच यही चर्चा रही कि जो नोट यमुना में फेंके गए वह जमा नहीं कराए जा सकें होंगे। कालाधन भी हो सकता है, जिनको अब ठिकाने लगाया जा रहा है।

कौन थे कार सवार युवक

आखिर कार सवार युवक कौन थे, जिन्होंने नोट फेंके। यह सवाल भी लोगों की जुबान पर है। एक खोखे वाले ने बताया कि कार के रुकने पर उसे शक हुआ था। युवकों ने जल्दी में बैग फेंके। जब तक वह पहुंचा, तब तक युवक कार लेकर यमुना किनारा की ओर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed