{"_id":"6a0d537c261153556c0f3fb2","slug":"agra-paratha-to-gain-global-identity-under-odop-scheme-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पेठा-दालमोठ की तरह आगरा के पराठे को मिलेगी वैश्विक पहचान, एक जिला एक व्यंजन योजना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पेठा-दालमोठ की तरह आगरा के पराठे को मिलेगी वैश्विक पहचान, एक जिला एक व्यंजन योजना में शामिल
Wed, 20 May 2026 11:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 20 May 2026 11:54 AM IST
सार
आगरा के पराठे को प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना में शामिल कर वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है, जिससे स्थानीय कारोबार को बड़ा बाजार मिलेगा। इस योजना के तहत ब्रांडिंग, पैकेजिंग और ट्रेनिंग के जरिए पराठा उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
पेठा-दालमोठ की तरह आगरा के पराठे को मिलेगी वैश्विक पहचान
- फोटो : AI
विस्तार
पेठा और दालमोठ की तरह आगरा के पराठे को वैश्विक पहचान मिलेगी। बेलनगंज से शुरू हुए लजीज पराठों का स्वाद पूरी दुनिया में पहुंच सकेगा। प्रदेश सरकार ने एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना में पराठे को पेठा, गजक, दालमोठ के साथ शामिल किया है। खास मवर्षों और देसी स्वाद के कारण आगरा के पराठे पर्यटकों की पसंद रहे हैं।
विज्ञापन
पर्यटक सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक पराठे का स्वाद लेना पसंद करते हैं। योगी सरकार एक जिला एक व्यंजन योजना के तहत इन पारंपरिक व्यंजनाें को दुनिया भर के बाजार से जोड़कर पहचान दिलाएगी। ये सभी व्यंजन ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से भी जोड़े जाएंगे। इससे स्थानीय कारोबारियों को एक बड़ा डिजिटल बाजार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ओडीओसी योजना के तहत कारोबारियों को क्वालिटी प्रोडक्ट तैयार करने, पैकेजिंग को बेहतर बनाने और ब्रांडिंग मजबूत करने के लिए सरकार 20 लाख रुपये तक की सहायता देगी। कारोबारियों और वेंडर्स को अलग-अलग विभागों के सहयोग से विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे उनका व्यापार नई ऊंचाइयों को छू सके।
प्रमुख पेठा कारोबारी अमित गोयल ने बताया कि इस योजना से आगरा की खाद्य उद्योग तेजी से बढ़ेगा। पेठा को पहचान मिलने के बाद उसके कारोबार और निर्यात में भारी बढ़ोतरी हुई थी। अगर सरकार की मदद से पैकेजिंग इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की हो जाए तो देश और दुनिया में मांग तेजी से बढ़ सकती है।