फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra North Assembly constituency By Election Voting percentage

यहां कम मतदान से उड़ी राजनीतिक दलों की नींद, कई प्रत्याशियों की जमानत हो सकती है जब्त

Mon, 20 May 2019 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 May 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Agra North Assembly constituency By Election Voting percentage
आगरा उत्तर विधानसभा के मतदाता - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर कम वोट पड़ने से सिर्फ भाजपा की नहीं, अन्य दलों की नींद उड़ गई है। उपचुनाव में मतदान का आंकड़ा 39.45 फीसदी में ही सिमट कर रह गया, जो वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 18.95 फीसद कम है। वहीं, 18 अप्रैल को आगरा लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान के दौरान इस विधानसभा क्षेत्र में 56.25 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन


कारण यह है कि वैश्यों की तरह दलित और मुस्लिम वोटर भी कम निकले हैं। इन हालात में नतीजा कुछ भी हो सकता है। हालांकि भाजपाइयों के चेहरे कुछ ज्यादा खिले हैं। उन्हें लग रहा है कि दूसरों का वोट कम पड़ने से जीत पक्की है। सपाइयों को लग रहा है कि बूथ नहीं पहुंचे वोटर भाजपा के हैं।
विज्ञापन


2017 का नतीजा सबके सामने है। जगन प्रसाद गर्ग 80 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। तब वोट पड़े थे 58.4 फीसदी। अब 40 से कम पड़े हैं यानी लगभग 19 फीसदी मतदान कम हुआ। इन्हें वोटों में बदलें तो लगभग 75 हजार वोटर कम पहुंचे वोट डालने। इन 75 हजार पर ही सारा गणित लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रत्याशी लगा रहे अपना अपना गणित

भाजपा नेता कह रहे हैं कि जितने वोट वैश्य समाज के कम पड़े हैं, उतने ही दलित और मुस्लिम भी कम निकले हैं। जितना नुकसान इधर है, उतना ही उधर है तो नतीजा तो वही रहेगा जो 2017 और इससे पहले रहा। जगन प्रसाद गर्ग पांच बार विधायक रहे।

सपाइयों का गणित कुछ अलग है। उनका कहना है कि भाजपा के वोट घटे हैं। गठबंधन होने से सपा के वोट बढ़े हैं। कांग्रेस कहीं मुकाबले में ही नजर नहीं आई। जैसे लोकसभा चुनाव में रंग फीका रहा। वैसे ही उत्तर में भी जम नहीं पाया। हालांकि किसे कितने वोट मिले, नतीजा 23 मई को सबके सामने होगा।

27 हजार वोटों पर बचेगी जमानत

उत्तर में कुल 12 उम्मीदवार हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि दो को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो सकती है। लगभग 1.60 लाख वोट पड़े हैं। जमानत बचाने के लिए इनका छठा हिस्सा यानी 27 हजार वोट चाहिए।

गठबंधन के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। आवास विकास और बोदला में कई वोटर ईवीएम में हाथी ढूंढते नजर आए। उनका कहना था कि हाथी वाला बटन तो है ही नहीं। माना जा रहा है कि गठबंधन से बसपा का उम्मीदवार न होने के कारण बसपा समर्थक वोटरों में उत्साह कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed