फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra North assembly by election result live update

उत्तर विधानसभा उपचुनाव परिणाम: भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल की जीत तय

Thu, 23 May 2019 11:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Agra North assembly by election result live update
भाजपा उम्मीदवार पुरुषोत्तम खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल की जीत तय हो गई है। सीट के लिए मतगणना देर से शुरू हुई। अब तक की मतगणना में भाजपा को 62670, सपा को 33249, कांग्रेस को 4424 वोट मिल चुके हैं। विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में 19 मई को वोट डाले गए थे।
विज्ञापन


उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 4,09,347 मतदाताओं में से सिर्फ 39.45 फीसदी ने ही मतदान किया था। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। 12 प्रत्याशी उपचुनाव के मैदान में हैं। इसमें एक महिला सहित पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


इस बार सपा, बसपा और रालोद ने गठबंधन के तहत एक प्रत्याशी पर ही दांव लगाया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही है। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

विधानसभा सीट पर भाजपा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस से रणवीर शर्मा, सपा से सूरज शर्मा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से दिलीप कुमार बघेल, वंचित इंसाफ पार्टी से राशिद अली चौधरी, आदर्श समाज पार्टी से रोहित, समान अधिकारी पार्टी से लक्ष्मी स्वरूप मित्तल चुनाव लड़ रहे हैं। 

अनिल कुमार कुशवाह, इदरीश, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मंजू शर्मा और डा. रामबृज यादव निर्दलीय प्रत्याशी हैं। भाजपा के पक्ष में आ रहे चुनाव नतीजों को लेकर भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed