फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra North Assembly By Election Bjp Win seat Defeat Sp Bsp Alliance Candidate

उत्तर विधानसभा उपचुनाव में भी खिला कमल, पुरुषोत्तम रहे 'सर्वोत्तम'

Fri, 24 May 2019 01:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Agra North Assembly By Election Bjp Win seat Defeat Sp Bsp Alliance Candidate
पुरुषोत्तम खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
पांच बार के भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से खाली हुई उत्तर विधान सभा सीट के उप चुनाव में भी कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सपा के सूरज शर्मा को 60014 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस के रणवीर शर्मा को सिर्फ 7038 वोट मिले, उनकी जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


उत्तर सीट को अग्रवाल समाज का गढ़ कहा जाता है। यह पहला मौका है, जब वैश्य समाज में खंडेलवाल को जीत मिली है। कई लोगों ने खंडेलवाल को टिकट का विरोध किया था। कहा था कि यहां से तो अग्रवाल समाज का उम्मीदवार ही होना चाहिए।
विज्ञापन


पुरुषोत्तम ने ऐसे लोगों को गलत साबित किया। उन्हें शानदार जीत मिली। यह सीट भाजपा का सबसे मजबूत किला है। यहां लगातार भाजपा जीत दर्ज करती आ रही है। हालांकि, जगन प्रसाद गर्ग के मुकाबले पुरुषोत्तम की जीत थोड़ी छोटी रही। जगन पांचवी बार में 2017 में 85 हजार वोटों से जीते थे। हालांकि तब मतदान प्रतिशत भी ज्यादा रहा था। इस बार वोट कम पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषोत्तम खंडेलवाल भाजपा 1,05,743
सूरज शर्मा  समाजवादी पार्टी  45,729
रणवीर शर्मा  कांग्रेस   7038 ( जमानत जब्त )
जीत का अंतर भाजपा 60014 


प्रतिशत में
पुरुषोत्तम खंडेलवाल 64.97
सूरज शर्मा 28.1
रणवीर शर्मा 4.32

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed