फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Noida-Industrial-Park-500-Acre-Proposed-Piyush-Goyal-TTZ-Relaxation

UP: आगरा-नोएडा के बीच 500 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, केंद्रीय मंत्री के संकेत से तेज हुई उम्मीदें

Tue, 28 Apr 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Apr 2026 09:37 AM IST
सार

आगरा-नोएडा के बीच 500 एकड़ में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की योजना पर सहमति बनी, जिससे युवाओं के पलायन को रोकने पर जोर दिया गया। टीटीजेड नियमों में ढील और नए उद्योगों की स्थापना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की उच्च स्तरीय बैठक जल्द होगी।

विज्ञापन
Agra-Noida-Industrial-Park-500-Acre-Proposed-Piyush-Goyal-TTZ-Relaxation
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने और युवाओं के पलायन (ब्रेन ड्रेन) को रोकने के लिए आगरा-नोएडा के बीच 500 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जा सकता है। रविवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आगरा प्रवास के दौरान नेशनल चैंबर और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों से मुलाकात में यह आश्वासन दिया। गोयल ने कहा कि टीटीजेड (ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन) की जटिलताओं को सुलझाने के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

नेशनल चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि टीटीजेड की शर्तों के कारण आगरा में नए उद्योगों की स्थापना और विस्तार पूरी तरह प्रतिबंधित है। पीयूष गोयल ने गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि टीटीजेड पर विधिक राय लेने के लिए सॉलिसिटर जनरल, वाणिज्य मंत्रालय और प्रदेश सरकार की उच्च स्तरीय बैठक दिल्ली में शीघ्र आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उद्यमियों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी को फोन किया। निर्देश दिए कि आगरा से नोएडा (जेवर) के मध्य 500 से 700 एकड़ भूमि चिह्नित की जाए। यहां आईटी, ऑटोमोबाइल और स्पाइस जैसे गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों के लिए बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाए। लघु उद्योग भारती ने भी मांग की कि आगरा को डिफेंस सप्लाई और फूड प्रोसेसिंग का केंद्र बनाया जाए। प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल और जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने मांग रखी कि टीटीजेड को एनवायरमेंटल इकोनॉमिक सेंसटिव जोन घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल संरक्षण के नाम पर विकास को रोकना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड आने का दिया निमंत्रण
इंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस मीट के दौरान न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने आगरा के उद्यमियों को निर्यात संभावनाओं के लिए न्यूजीलैंड आने का निमंत्रण दिया। चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने इसे स्वीकार करते हुए जल्द ही एक दल वहां भेजने का आश्वासन दिया। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री चेयरमैन पूरन डावर, चैंबर उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल आदि उपस्थित रहे।
 

इन मांगों पर जताई सहमति:
- औद्योगिक क्षेत्रों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।
- आगरा में आईआईटी, आईआईएम जैसे राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया।
- यमुना रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, नाइट टूरिज्म और आगरा में शिव धरोहर सर्किट बनाने का प्रस्ताव।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed