फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra news: Nine-year-old boy strangled to death in forest

आगरा : नगला बूढ़ी के जंगल में नौ साल के बालक की गला रेतकर हत्या, जानकार पर शक 

Sun, 30 May 2021 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 May 2021 12:00 AM IST
सार

  • दोपहर में खेलने के लिए घर से निकला था
  • घटना के खुलासे को लगीं चार टीम

विज्ञापन
Agra news: Nine-year-old boy strangled to death in forest
जांच में जुटी पुलिस... - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग पर नगला बूढ़ी स्थित वन विभाग के जंगल में शनिवार शाम को नौ वर्षीय साहिल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह दोपहर 12 बजे घर से खेलने की कहकर निकला था। शाम को उसका शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि हत्या के कारणों और हत्यारोपी के बारे में पता किया जा रहा है। चार टीम लगी हैं।  

विज्ञापन


शनिवार शाम तकरीबन 7.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नगला बूढ़ी के पास जंगल में एक बालक का शव पड़ा है। पुलिस को गुलशन नाम के व्यक्ति ने कॉल किया था। वह शौच के लिए जंगल में आया था। तभी शव पड़ा देखा। बालक का गला रेता गया था। इस पर पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में मृतक के परिजन आ गए। शव की पहचान नौ साल के साहिल पुत्र देवेंद्र के रूप में हुई। वह नगला बूढ़ी में रहता है।
विज्ञापन


उसकी मां सरोज ने पुलिस को बताया कि बेटा दोपहर 12 बजे घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। उसकी तलाश कर रही थीं। बालक के साथ किसी तरह की गलत हरकत की आशंका है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि बालक की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि कोई जानकार व्यक्ति भी बालक के साथ आया होगा। वही हत्या करके फरार हो गया। परिजनों से पूछताछ की गई है। हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। मृतक की मां ने कुछ लोगों पर शक जताया है। इस आधार पर पूछताछ की जा रही है। 


मां ने की थीं तीन शादियां
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक की मां सरोज के पांच बच्चे थे। इनमें से साहिल की हत्या हो गई। सरोज ने देवेंद्र से तीसरी शादी की है। देवेंद्र मजदूरी करता है। साहिल दूसरे नंबर के पति का बेटा है। पुलिस ने देवेंद्र से भी पूछताछ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed