फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News: Weekend lockdown will imposes from Tonight

कोरोना कर्फ्यू: रात आठ बजे से 35 घंटे का 'लॉकडाउन', नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 17 Apr 2021 08:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Apr 2021 08:02 PM IST
सार

साप्ताहिक लॉकडाउन के प्रभावी अनुपालन के निर्देश मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने चारों जिलों के डीएम, एसएसपी और सीएमओ को दिए हैं। 

विज्ञापन
Agra News: Weekend lockdown will imposes from Tonight
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडल में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में शनिवार रात आठ बजे सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके प्रभावी अनुपालन के निर्देश मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने चारों जिलों के डीएम, एसएसपी और सीएमओ को दिए हैं। साथ ही चारों जिलों से कोविड कंट्रोल प्लान, उपचार के इंतजाम पर रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में सभी आवश्यक सेवाएं चलती रहेंगी। जनता भी अपनी जिम्मेदारी समझे। जीवन सुरक्षा के मामलों में लापरवाही न करें। बाहर आवाजाही से बचें। सभी लोग मास्क लगाएं। उन्होंने चारों जिलों के एसएसपी से बिना मास्क जुर्माना और सख्त कार्रवाई करने निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन का फैसला किया है। इस दौरान सिर्फ स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का काम होगा। आवश्यक सेवाएं, चिकित्सा सेवाएं सुचारू रहेंगी, जबकि आगरा मंडल के सभी बाजार, हाट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय आदि बंद रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में कोरोना से पांच की मौत, 787 नए संक्रमित मिले
आगरा मंडल में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को आगरा और मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण से छह लोगों की जान चली गई। वहीं मंडल के चार जिलों में 24 घंटे में 787 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार समेत 346 नए मरीज मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर मथुरा रहा जहां 214 संक्रमित मिले। मैनपुरी में 150 और फिरोजाबाद जिले में 77 संक्रमित मिले। 

कोरोना से संबंधित खबरें- 
आगरा में कोरोना का कहर: 24 घंटे में दो मरीजों की मौत, पहली बार 346 नए संक्रमित मिले

चिंताजनक: कोरोना के नए स्ट्रेन पर आरटी-पीसीआर जांच भी फेल, फेफड़ों में संक्रमण...रिपोर्ट निगेटिव


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed