{"_id":"607964148ebc3ee63965f6d5","slug":"coronavirus-news-two-patients-dies-and-346-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना का कहर: 24 घंटे में दो मरीजों की मौत, पहली बार 346 नए संक्रमित मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना का कहर: 24 घंटे में दो मरीजों की मौत, पहली बार 346 नए संक्रमित मिले
Sat, 17 Apr 2021 10:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:15 AM IST
सार
आगरा में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1568 पर पहुंच गया है। 14 महीनों में 185 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण से हालात भयावह हो गए हैं। शुक्रवार को पहली बार रिकॉर्ड 346 नए मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच गया है। वहीं दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई है। इससे कुल मृतकों की संख्या 185 हो गई है।
विज्ञापन
ताजनगरी में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नए मरीज मिले। जिले में अब तक 12682 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 10929 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ उनके ठीक होने के दर में गिरावट आ रही है। बीते 10 दिनों में करीब आठ फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
जयपुर हाउस में कोरोना की जांच में एक तिहाई पॉजिटिव
जयपुर हाउस पुलिस चौकी के पास क्षेत्रीय पार्षद मुकुल गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग के जरिए कोरोना जांच शिविर लगवाया, जिसमें शुक्रवार को जयपुर हाउस, प्रताप नगर क्षेत्र के लोगों ने कोरोना की जांच कराई। 71 लोगों की जांच में से 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिन्हें खुद के संक्रमित होने की जानकारी नहीं थी। संक्रमण के लक्षण उनमें नजर नहीं आए।
विज्ञापन
एडीए कार्यालय में मिले 6 संक्रमित
गुरुवार को एडीए उपाध्यक्ष कार्यालय में वरिष्ठ कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद कराई गई जांच की रिपोर्ट ने एडीए अधिकारियों को चौंका दिया। शुक्रवार को एडीए में 6 संक्रमित पाए गए। इनमें प्रभारी अधिशासी अभियंता और एक जूनियर इंजीनियर, तीन कंप्यूटर ऑपरेटर, एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
गुरुवार को उपाध्यक्ष के निजी सचिव कोरोना से संक्रमित मिले थे। सप्ताह भर में एडीए के 12 अधिकारी, कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। इससे एडीए कार्यालय को दो-तीन दिनों के लिए बंद किया जा सकता है।
ठीक होने की दर घटी
कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने का औसत सात अप्रैल को 94.29 फीसदी था, जो कि 16 अप्रैल को कम होकर 86.18 फीसदी रह गया है। वहीं, जांच के अनुरूप संक्रमण दर सात अप्रैल को 1.72 फीसदी था, 16 अप्रैल को यह 1.87 फीसदी हो गया।
तारीख संक्रमित ठीक होने की दर संक्रमण दर
07 अप्रैल 73 94.29 1.72
08 अप्रैल 43 94.04 1.72
09 अप्रैल 67 93.63 1.72
10 अप्रैल 102 92.91 1.73
11 अप्रैल 119 92.48 1.74
12 अप्रैल 130 91.96 1.75
13 अप्रैल 197 90.75 1.77
14 अप्रैल 242 89.59 1.80
15 अप्रैल 275 88.06 1.83
16 अप्रैल 346 86.18 1.87

अप्रैल में ऐसे बढ़ा संक्रमण
1 अप्रैल- 15
2 अप्रैल- 49
3 अप्रैल- 68
4 अप्रैल- 58
5 अप्रैल- 72
6 अप्रैल- 82
7 अप्रैल- 73
8 अप्रैल- 43
9 अप्रैल- 67
10 अप्रैल- 102
11 अप्रैल- 119
12 अप्रैल- 130
13 अप्रैल- 197
14 अप्रैल- 242
15 अप्रैल- 295
16 अप्रैल- 346
चिंताजनक: कोरोना के नए स्ट्रेन पर आरटी-पीसीआर जांच भी फेल, फेफड़ों में संक्रमण...रिपोर्ट निगेटिव