{"_id":"6ac6b666b2bb6e4df70e1708","slug":"agra-news-video-viral-agra-news-c-421-1-ag11011-18818-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जर्जर स्कूल भवन की सामग्री बेचने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जर्जर स्कूल भवन की सामग्री बेचने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा के अंतर्गत ग्राम रायभा के मजरा नगला पुना स्थित प्राथमिक विद्यालय के पुराने और जर्जर भवन को तोड़कर सरकारी लोहे की सरिया व ईंटें अवैध रूप से बेचने का मामला सामने आया है। बुधवार को ग्रामीणों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) सौरभ आनंद ने स्कूल की प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
शिकायतकर्ता धीरज परमार का आरोप है कि विद्यालय परिसर में ध्वस्त किए गए ढांचे से भारी मात्रा में लोहे की सरिया और कई हजार ईंटें निकली थीं, जिन्हें खुर्द-बुर्द कर बेच दिया गया। इस घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
खाते में जमा नहीं हुई राशि
स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने सफाई में बताया कि 15 हजार रुपये का पुराना क्षतिग्रस्त सामान नीलाम किया था, लेकिन अभी यह राशि सरकारी खाते में जमा नहीं हो सकी है। वहीं, एबीएसए सौरभ आनंद ने कहा कि मामला संज्ञान में है। संबंधित प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद