{"_id":"6645b1fff6020197ed0d52d9","slug":"agra-news-third-railway-bridge-on-yamuna-ready-preparation-for-laying-track-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: यमुना पर रेलवे का तीसरा पुल तैयार, ट्रैक बिछाने की तैयारी; शुरू हो सकेगा नई ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: यमुना पर रेलवे का तीसरा पुल तैयार, ट्रैक बिछाने की तैयारी; शुरू हो सकेगा नई ट्रेनों का संचालन
Thu, 16 May 2024 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 May 2024 12:43 PM IST
सार
यमुना पर रेलवे का तीसरा पुल बनकर तैयार हो गया है। यहां अब ट्रैक बिछाने की तैयारी चल रही है। दूसरा ट्रैक बनने से नई ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
रेलवे का तीसरा पुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में यमुना नदी पर रेलवे का तीसरा पुल बनकर तैयार हो गया है। इसमें अब ट्रैक बिछाने का कार्य की तैयारी चल रही है। ये कार्य 20 दिन बाद शुरू हो जाएगा। जून के अंत तक इसके शुरू होने की उम्मीद है।
यमुना ब्रिज स्टेशन और आगरा किला स्टेशन के बीच बने पुल की दूरी करीब 700 मीटर है। इसकी लागत 121.8 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण 2020 में शुरू हुआ, 2023 दिसंबर में बनकर तैयार होना था। कोरोना महामारी के कारण इसका निर्माण में देरी हुई। पुल बनकर तैयार हो चुका है। इसमें ट्रैक बिछाया जाएगा। इसके लिए सर्वे हो गया है। जून के पहले सप्ताह में ये कार्य शुरू हो जाएगा।
डबल ट्रैक होने से ट्रेनों को आउटर पर खड़ा नहीं करना होगा। नई ट्रेनें भी शुरू होंगी। यात्रियों और व्यापारियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इसमें ट्रैक बिछाने का कार्य भी 15-20 दिन में शुरू हो जाएगा। इसके बाद सिग्नल समेत अन्य तकनीकी कार्य पूरा करने के बाद ट्रेनों का संचालन होने लगेगा।