{"_id":"6ac414ee8d77206bc90dff9b","slug":"agra-news-thief-gang-arrested-agra-news-c-421-1-sagr1004-18708-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चेकिंग के दौरान धरा गया ऑटो चोर गैंग, ₹8 लाख के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चेकिंग के दौरान धरा गया ऑटो चोर गैंग, ₹8 लाख के गहने बरामद
विज्ञापन
बाह। फिरोजाबाद से बाह के रास्ते राजस्थान के राजाखेड़ा में चोरी के सोने के जेवर बेचने जा रहे एक शातिर ऑटो चोर गैंग को पुलिस ने दबोच लिया है। दो बाइकों पर सवार होकर निकले चार आरोपियों को रविवार रात करीब 8:00 बजे नौरंगीघाट पुल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर, 5,100 रुपये की नकदी और दो बाइकें बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शौक-मौज के लिए चोरी की वारदातें करने की बात कबूली है।
एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि गोकुल नगर (बरनाहाल, मैनपुरी) निवासी प्रीती ने 31 अगस्त को बाह थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर के मुताबिक, प्रीती 26 अगस्त को रक्षाबंधन पर अपने मायके करनपुरा आई थी। 31 अगस्त को वह अपनी भतीजी प्रिया और बेटी आरवी के साथ बाह से एक ऑटो में बैठकर शिकोहाबाद जा रही थी। ऑटो में चालक के अलावा अन्य सवारियां भी थीं।
चालक ने उन्हें खांद चौराहे पर उतार दिया, जिसके बाद प्रीती ने देखा कि उनके बैग की चेन खुली हुई थी और सोने के कीमती जेवरात समेत पर्स गायब था। इस घटना के बाद से ही बाह पुलिस आरोपियों की सुरागरसी (तलाश) में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
चैकिंग के दौरान ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी
रविवार रात बाह पुलिस नौरंगीघाट पर चैकिंग कर रही थी, तभी पुलिस टीम को देखकर दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 31 अगस्त को चोरी हुआ साढ़े 5 तोला वजनी सोने का हार, पेंडल, एक जोड़ी टॉप्स, 4 अंगूठियां, एक गिन्नी और ₹5,100 नगद बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
• अरविंद (निवासी ततारपुर, फरीदपुर, बरेली) — इसके खिलाफ मथुरा और बाह में 4 प्राथमिकी दर्ज हैं।
• संजू (निवासी सिकंदराराऊ, हाथरस)
• सनी (निवासी महादेव नगर ठार पूठा, रामगढ़, फिरोजाबाद) — इसके खिलाफ 2 प्राथमिकी दर्ज हैं।
• राहुल (निवासी नगला पान सहाय, फिरोजाबाद) — इसके खिलाफ भी 2 प्राथमिकी दर्ज हैं।