फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news sister-in-law dance wife dispute

यूपी: साली के साथ डीजे पर इस तरह किया डांस... गुस्सा गई पत्नी, फिर पति से लिया ऐसा बदला कि उड़े सबके होश

Sun, 17 Mar 2024 02:36 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 17 Mar 2024 02:36 PM IST
सार

ससुराल में शादी समारोह के दौरान साली को डीजे पर डांस करते हुए देख युवक खुद को नहीं रोक सका। वो साली संग डांस करने के लिए डीजे पर पहुंच गया। उसके कदम थिरके तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गुस्साई पत्नी ने फिर पति के साथ ऐसी हरकत कर दी कि सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन
agra news sister-in-law dance wife dispute
जीजा साली डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ससुराल में डीजे पर साली के साथ डांस करना युवक को भारी पड़ गया। पत्नी ने युवक को सभी के सामने चप्पलों से पीटा। इस पर पति ने पत्नी को मायके में ही छोड़ दिया। छह महीने से मायके में रह रही पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन

शादी को हुए 15 साल
शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्ष में समझौता कराया। पति ने वादा किया कि वह साली से बात नहीं करेगा, वहीं पत्नी ने कहा कि वह गुस्से पर काबू रखेगी। मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 साल पहले कागारौल थाना क्षेत्र में हुई थी। युवक एक जूता कंपनी में सुपरवाइजर है। महिला ने बताया कि छह महीने पहले उसकी बहन की शादी थी। वहीं पति-पत्नी में विवाद हुआ। 

ये भी पढ़ें -  भाभी के लिए दीवाना हुआ देवर: शादी करने की ऐसी जिद...भाई और मासूम भतीजे की भी न आई शर्म; कर डाली शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने लगाया ये आरोप
शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया। पत्नी का आरोप है कि पति पहले उसकी बहन से फोन पर एक-एक घंटे बाद करता था। शादी में तो डांस करते समय हद ही कर दी। गुस्से में उसने पति को चप्पलों से पीट दिया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया के दोनों ने वादा कर समझौता कर लिया है।

ये भी पढ़ें -  यूपी: सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने रख दी ऐसी शर्त... घर लौटा दूल्हा, फिर इस अंदाज में पहुंचा; तब हुई शादी

विज्ञापन

जींस-टॉप पहनकर पहुंची बहू, ससुराल में हंगामा
मलपुरा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ससुराल में जींस-टॉप पहनकर चली गई। यह देख गांव के लोग दंग रह गए। घर पहुंचने पर सास ने बहू को समझाया। शाम को जब पति काम से लौटा तो पड़ोस के लोग उसकी पत्नी का मजाक बनाने लगे। इस पर उसने पत्नी से मारपीट की। 2 महीने से पत्नी मायके में रह रही थी। शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया। पत्नी ने ससुराल में जींस-टॉप पहनने से मना कर दिया। पति ने भी पत्नी पर हाथ नहीं उठाने की कसम खाई। इस पर दोनों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed