फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride refused to marry After varmala then took seven rounds on this condition

यूपी: सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने रख दी ऐसी शर्त... घर लौटा दूल्हा, फिर इस अंदाज में पहुंचा; तब हुई शादी

Sat, 16 Mar 2024 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 02:37 PM IST
सार

बैंड बाजे के साथ दूल्हा बरात लेकर दुल्हन की चौखट पर पहुंचा। हंसी खुशी के साथ वरमाला का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद जब बात सात फेरों की आई तो दुल्हन बिगड़ गई।

विज्ञापन
bride refused to marry After varmala then took seven rounds on this condition
दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में वरमाला के बाद दुल्हन ने सात फेरे लेने से मना कर दिया। ये देख दूल्ह पक्ष के होश उड़ गए। दरअसल दुल्हन ने जब देखा कि दूल्हे पक्ष की ओर से चढ़ावा में जेवर नहीं लाए गए हैं, तो वो बिगड़ गई। इसके बाद रात भर पंचायत चलती रही। दुल्हन की हट को देख दूल्हा फिर से अपने घर गया। वो जेवर लेकर आया तब कहीं जाकर दुल्हनियां राजी हुई। 
विज्ञापन


मामला कुसमरा के कस्बा क्षेत्र का है। यहां के गेस्ट हाउस में उस समय हंगामा मच गया, जब वरमाला के बाद दुल्हन ने सात फेरे लेने से मना कर दिया। बताया गया है कि जयमाला के बाद लड़का पक्ष व लड़की पक्ष में चढ़ावा ना लाने में कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने समझौते का प्रयास किया लेकिन लड़की पक्ष ने भांवर डालने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन



बताया गया है  कि दुल्हन की जिद के आगे दूल्हा हार गया। रात में ही दूल्हा अपने घर कुरावली गया और जेवर लेकर आया। तब भांवरें डाली गईं और विदाई की गई। किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed