{"_id":"68cb1ed2b4a901c6040f2fc1","slug":"agra-news-ram-barat-operation-sindoor-agra-news-c-364-1-ag11004-119048-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राम बरात में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी का आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राम बरात में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी का आकर्षण
विज्ञापन
आगरा। मनकामेश्वर के लाला चन्नोमल की बारादरी से राम बरात निकल रही है। बरात में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं को ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया।
राम बरात में रामलीला कमेटी की ओर से झांकियां शामिल की गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी में सेना के शौर्य को प्रदर्शित किया गया है। रामबाग निवासी मुकेश बंसल ने बताया कि राम बरात में सभी झांकियां अच्छी हैं, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की बात ही अलग है। रावतपाड़ा निवासी अंजना अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की झांकी में सेना की दोनों जांबाज महिला अधिकारियों की फोटो भी लगी है। इससे उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है।