{"_id":"6907c6e379a53433440149ce","slug":"agra-news-rac-jawan-agra-news-c-294-1-ag11012-100339-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राजकीय सम्मान के साथ आरएसी जवान धीरज सिंह का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राजकीय सम्मान के साथ आरएसी जवान धीरज सिंह का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
कागारौल। राजस्थान पुलिस की दूसरी बटालियन, कोटा में तैनात आरएसी जवान धीरज सिंह (42) पुत्र देवी सिंह का शनिवार को उनके पैतृक गांव सोनिगा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बेटे अमनदीप (10) ने दी। भरतपुर बटालियन से पहुंचे जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी।
परिजन ने बताया कि धीरज सिंह वर्ष 2003 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। वह कोटा द्वितीय बटालियन में तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से बीमारी से पीड़ित थे। बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई। जवान के पार्थिव शरीर का उनके पैतृक गांव सोनिगा में राजकीय सम्मान के साथ रविवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में पत्नी सुमन देवी, दो बेटियाँ साक्षी और दिव्यांशी व बेटा अमनदीप हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े भाई दर्शन सिंह राजस्थान पुलिस में सेवारत हैं, छोटा भाई धारा सिंह ई-मित्र सेंटर संचालित करते हैं। पिता देवी सिंह सीएचसी सेंटर का संचालन करते हैं। थाना प्रभारी अंकुर मलिक, सर्वेश सैनी, शौर्येंद्र चाहर, हाकिम सिंह प्रधान, सत्यपाल सिंह, भोपाल सिंह, रामवीर सिंह, अमित छिद्दा बाबा ने जवान को श्रद्धांजलि दी।