फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news poison to mother

Agra News: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में मिलाकर खिलाया जहर

Sat, 11 Jul 2026 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
agra news poison to mother
पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव बरपुरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी सास के कहने पर अपनी ही मां को छोले की सब्जी में जहर मिलाकर खिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बरपुरा निवासी रनवीर सिंह ने थाना पिढ़ाैरा में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनके पुत्र रविंद्र ने अपनी मां राममूर्ति को छोले की सब्जी में जहर मिलाकर खिला दिया। भोजन करने के कुछ देर बाद राममूर्ति की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जीआर अस्पताल, आगरा में भर्ती कराया गया। रनवीर सिंह का आरोप है कि पूछताछ में बेटे ने बताया कि उसकी सास फूलवती, निवासी गांव रुनवाई फतेहाबाद्र ने उसे जहर की पुड़िया देकर मां को मारने के लिए उकसाया था। कथित तौर पर सास ने कहा था कि यदि वह अपनी मां को मार देगा, तो वह अपनी बेटी को उसके साथ भेज देगी। इसी के बहकावे में आकर उसने यह कदम उठाया। पीड़ित रनवीर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुत्र रविंद्र और उसकी सास फूलवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed