फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news mother child died

Agra News: मृत पैदा हुआ था बच्चा..... काल ने परिवार से बहू को भी छीना

Tue, 06 Oct 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
agra news mother child died
बाह। सैफई पीजीआई में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात को खो चुकी प्रसूता की भी घर लौटने पर मौत हो गई। जैतपुर के नयापुरा गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार की 21 वर्षीय पत्नी रिंकी का यह पहला प्रसव था। 19 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे जैतपुर सीएचसी ले गए, जहां से इटावा जिला अस्पताल और फिर सैफई पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को सैफई पीजीआई में रिंकी की सिजेरियन डिलीवरी हुई, जिसमें बच्चा मृत पैदा हुआ। 30 सितंबर को पीजीआई से छुट्टी मिलने पर परिजन उसे घर ले आए। रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने और घबराहट होने पर उसे जैतपुर के निजी अस्पताल ले गए और सामान्य होने पर घर ले आए। रविवार रात करीब 8 बजे दोबारा बेचैनी होने पर परिजन उसे सीएचसी बाह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेन्द्र ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। बाह सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्रसूता को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, परिजन घबराहट और बेचैनी से हालत बिगड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed