फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news house tax

Agra News: हाउस टैक्स कई गुना बढ़ाने पर फूटा गुस्सा, एसडीएम से शिकायत

Tue, 06 Oct 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
agra news house tax
किरावली। नगर पंचायत किरावली की ओर से हाउस टैक्स में कई गुना वृद्धि किए जाने के विरोध में कस्बे के निवासी प्रवेश अग्रवाल ने उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक से लिखित शिकायत की है। उन्होंने एसडीएम से बढ़ा हुआ टैक्स कम करने की गुहार लगाई है। प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में हाउस टैक्स को कई गुना बढ़ा दिया गया है, जो पूरी तरह से नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन

नगर पंचायत किरावली के वार्ड नंबर 08 के सभासद राम नरेश इंदौलिया ने भी बोर्ड की बैठक में एक साथ इतना अधिक हाउस टैक्स बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध किया था। उनका कहना है कि एक साथ कई गुना टैक्स बढ़ाया जाना किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रवेश अग्रवाल ने अन्य नगर पंचायतों का उदाहरण देते हुए बताया कि नगर पंचायत खेरागढ़ ने हाउस टैक्स में मात्र 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जो कि जायज है। इसी तरह जगनेर नगर पंचायत ने भी सीमित टैक्स बढ़ाया है। ऐसे में नगर पंचायत किरावली द्वारा एक साथ कई गुना टैक्स बढ़ा देना नियम विरुद्ध और समझ से परे है। उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक और प्रभारी अधिकारी नगर पंचायत किरावली (ईओ) से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed