फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fatehpursikri bajra buying centre

Agra News: बाजरा खरीद केंद्रों का लक्ष्य कम होने से किसान परेशान

Sat, 06 Dec 2025 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
agra news fatehpursikri bajra buying centre
जरार के केन्द्र पर बाजरा से लदे ट्रैक्टर और ट्रॉली तुलाई के इंतजार में
फतेहपुर सीकरी। तहसील के बाजरा खरीद केंद्र पर पहुंचे किसान खरीद न होने परेशान हैं। किसान ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में हफ्ते भर से बाजरा भरकर खड़े हैं। वहीं कई किसानों का पंजीकरण होने के बाद भी बाजरा खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन

शासन ने दो सरकारी बाजरा खरीद केंद्र बनाए हैं। दोनों केंद्रों का लक्ष्य 20 हजार क्विंटल बाजरा खरीद का लक्ष्य है जिनमें से एक केंद्र पर 7200 क्विंटल और दूसरे पर 4 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद हो चुकी है। केंद्र प्रभारी गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि अब तक केवल 1800 किसानों का पंजीकरण हुआ है जिनसे 90 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा आने की उम्मीद है। खरीद का लक्ष्य बढ़ने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पिछले दो महीने से बाजरा स्टोर किया हुआ है लेकिन खरीद शुरू न होने से दिक्कत बढ़ रही है। किसान थान सिंह, मदन मोहन शर्मा, हुकुम सिंह, विष्णु, शिव देवी ने प्रशासन से जल्द खरीद शुरू कराने और केंद्रों का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन और प्रशासनिक अधिकारियों से केंद्रों का लक्ष्य बढ़वाने के लिए बात की जाएगी। ताकि सभी किसानों को सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। - राजकुमार चाहर, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed