फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news farmer death leg cut by machine

Agra News: बाजरा की थ्रेसिंग के दौरान कटर में फंसा किसान का पैर, इलाज के दौरान मौत

Sat, 03 Oct 2026 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
agra news farmer death leg cut by machine
File photo... Deceased Bhagwan Singh Parmar
सैंया। थाना सैंया क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरहरू के मजरा नगला निहाल में बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे कटर से बाजरे की थ्रेसिंग करते समय एक किसान का पैर फिसलकर मशीन में फंस गया। गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

नगला निहाल निवासी किसान भगवान सिंह परमार कटर से बाजरे की थ्रेसिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनका एक पैर फिसलकर कटर में चला गया। घटना से खेत पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां पैर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र हैं। विकेश और भानु विवाहित हैं, जबकि तीसरा पुत्र दिव्यांग और अविवाहित है। परिवार के पास मात्र डेढ़ बीघा कृषि भूमि है। गांव में सन्नाटा पसरा है और किसी भी परिवार में चूल्हा तक नहीं जला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed