फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news drainage occupied warning

Agra News: नाले पर अतिक्रमण, आंदोलन की चेतावनी

Wed, 20 May 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
agra news drainage occupied warning
अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा के गांव बबरौद और समसपुर से आगरा के रामपुर, मुबारिजपुर, अंगनपुरा और कचौरा होते हुए वेस्टर्न डिप्रेशन ड्रेन में मिलने वाले करीब आठ किलोमीटर लंबे नाले की वर्षों से सफाई और खुदाई न होने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। नाले पर अतिक्रमण और कीचड़ जमा होने के कारण बारिश के दौरान खेतों से पानी की निकासी बाधित हो रही है, जिससे जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में अर्जुन छौकर, कोमल सिंह लोधी, बलबीर चौधरी व चौधरी हुकुम सिंह ने प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। किसान नेताओं ने सिंचाई विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन के भीतर समसपुर नाले की सफाई व खुदाई का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed