फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News Cm yogi adityanath targets samajwadi party over income tax raid

बटेश्वर में बोले सीएम योगी: जिनके घरों से 200 करोड़ मिल रहे, वो पूर्व की सरकार में जनता से लूटा हुआ धन

Sat, 25 Dec 2021 05:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 05:40 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पैतृक गांव बटेश्वर में 230 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया।  

विज्ञापन
Agra News Cm yogi adityanath targets samajwadi party over income tax raid
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उनके पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे। उन्होंने यहां 230 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में शुरू हुई योजनाओं को गिनाया। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के इस पावन धाम को बेहतरीन तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने अटल सरकार की राशन योजना, हाईवे और प्रधानमंत्री सड़क संपर्क योजना का जिक्र किया। इस दौरान योगी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मख्यमंत्री अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन

पूर्व की सरकार में हुई लूट-खसोट
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुछ लोग पांच वर्षों से सत्ता से बाहर हैं, फिर भी आयकर के छापों में घरों से दो-दो सौ करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यह पैसा कहां से आया ? उन्होंने कहा कि रुपये खेत और खलिहानों में उगते नहीं है। अगर खेतों में रुपये उगते तो हमारे सांसद राजकुमार चाहर के पास सबसे ज्यादा पैसा होता है। क्योंकि वह भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने कहा कि इतना पैसा मिलने का मतलब, जब वो लोग सत्ता में थे तब उन्होंने खूब लूट-खसोट की। संस्कृति विद्यालयों का पैसा कब्रिस्तान में लगा दिेया। यह पैसा पांच साल की सरकार के दौरान जनता से लूटा हुआ धन है।   

अटल के घर तक नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उनके परिजनों ने कुल देवी मंदिर पर हवन यज्ञ किया। पारिवारिक भतीजे राकेश वाजपेयी, अश्वनी वाजपेयी और सचिन वाजपेयी उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए, लेकिन मुख्यमंत्री योगी अटलजी का पुश्तैनी घर देखने नहीं गए। यहां तक उनके घर आंगन की सफाई तक नहीं कराई गई, जिससे परिजन निराश दिखे। 

ब्रज की संस्कृति के बिखरे रंग               
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेश्वर पहुंचने से पहले सभा स्थल के पास ब्रज के गीत गूंजे। ब्रज के कलाकारों ने मयूर नृत्य कर मौजूद लोगों का मनमोह लिया। भदावरी और ब्रज के लोक गीतों की यमुना किनारे गंगा वही। जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed