फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS BAH BATESWER MELA

Agra News: मालिक के इशारों पर चलती है ऊंटनी कजली और सजनी की जोड़ी

Fri, 17 Oct 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS BAH BATESWER MELA
बटेश्वर मेला: ऊंटनी की जोड़ी कजली सजनी - फोटो : samvad
बाह। बटेश्वर में घोड़ों का मेला खचाखच भर गया है। साथ ही ऊंटों के मेले की भी रौनक बढ़ गई है। राजस्थान के अलवर के बलवीर सिंह अपनी ऊंटनी कजली और सजनी की जोड़ी लेकर बटेश्वर मेले में पहुंचे हैं। मारवाड़ी नस्ल की ऊंटनी की जोड़ी तेज चाल और चढ़ाई में माहिर है। बलवीर ने बताया कि उनके इशारे पर दोनों ऊंटनी चलती हैं, उठती बैठती हैं।
विज्ञापन

दाना खाने के इशारे पर अपने खूंट पर पहुंच जाती हैं। दोनों की कीमत 2 लाख रुपये रखी है। उनका दावा है कि शिवपुरी के व्यापारी ने 1.50 लाख रुपये की कीमत लगाई है। मांडवा के सतेंद्र सिंह 20 ऊंट और दौसा के पूरन सिंह 14 ऊंट लेकर बृहस्पतिवार को बटेश्वर मेले में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीने के पानी और प्रकाश का इंतजाम हो गया है। आने वाले दिनों में ऊंटों की और आवक होगी। ऊंटों की संख्या बढ़ने के साथ ही खरीद-फरोख्त भी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को 20 से लेकर 75 हजार रुपये तक के ऊंट बिके हैं। जैसलमेरी, बीकानेरी ऊंट की ज्यादा मांग है। पीने के पानी के बाद जिला पंचायत ने प्रकाश का इंतजाम करा दिया है। जिससे ऊंट लेकर पहुंचे व्यापारी और किसानों ने राहत की सांस ली है। ऊंट के मेले में सुरक्षा को लेकर व्यापारियों ने जरूर चिंता जताई है। रात में पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन



दिन में बत्ती रही गुल, प्यासे रहे व्यापारी और किसान
बटेश्वर मेले में बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली गुल रही। आपूर्ति ठप होने से पीने के पानी की किल्लत से व्यापारी और किसानों को जूझना पड़ा। उन्होंने बताया कि दो दिन के अच्छे इंतजाम के बाद बृहस्पतिवार को पीने के पानी की व्यवस्था फेल रही। नतीजतन व्यापारियों को पानी के लिए बटेश्वर और मई गांव तक की दौड़ लगानी पड़ी। इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र ने बताया कि बिजली की वजह से पानी की आपूर्ति प्रभावित रही थी। शाम को आपूर्ति बहाल हो गई। दावा किया कि व्यापारी और किसानों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed