{"_id":"693dd353407ce273cd094d71","slug":"agra-news-akola-panchayat-sachiv-agra-news-c-154-1-sagr1013-101728-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सत्याग्रह के 13वें दिन साइकिल से ड्यूटी पर पहुंचे सभी ग्राम पंचायत सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सत्याग्रह के 13वें दिन साइकिल से ड्यूटी पर पहुंचे सभी ग्राम पंचायत सचिव
विज्ञापन
अकोला। ग्राम पंचायत सचिवों के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर ऑनलाइन उपस्थिति और दूसरे विभागों के काम कराने की मांगों को लेकर शनिवार को सत्याग्रह के 13वें दिन सभी ग्राम पंचायत सचिव काली पट्टी बांधकर साइकिल से ब्लॉक कार्यालय पहुंचे।
ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चाहर ने बताया कि एक से पांच दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। छह दिसंबर को सभी पंचायत सचिवों ने सभी सरकारी ग्रुपो को लेफ्ट कर दिया। बुधवार से सभी सचिव अपने-अपने निजी वाहनों की बजाय साइकिल से कार्य क्षेत्र में तथा ब्लॉक कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायत सचिव विकास खंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी को अपने डोंगल जमा करा देंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चाहर, महामंत्री हरवीर सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव धाकड़, महेश चौधरी, राकेश परिहार, विकास वर्मा, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।