फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news agra highway accident

Agra News: खाना लेकर लौट रहे थे जाकिर, मौत ने मारा झपट्टा

Wed, 10 Jan 2024 01:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
agra news agra highway accident
आगरा। कंटेनर से हुए हादसे में मरने वाले जाकिर खाना लेकर लौट रहे थे। मौत का कंटेनर आया। उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्टोनमैन कंपनी के इंजीनियर धर्मेंद्र ड्यूटी करके आ रहे थे। वह भी हादसे का शिकार हो गए। परिवार के लोगों को खबर मिली तो कोहराम मच गया। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई।इस्लाम नगर निवासी जाकिर के भाई आमीन ने बताया कि वह भाई के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री करते थे। इसके लिए सिकंदरा चौराहे के पास सड़क किनारे पर सेल लगा रखी थी। शाम को भाई जाकिर खाना लेने के लिए बाइक से निकले थे। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास ढाबे पर गए थे। वापस आते समय बाईंपुर मोड़ के पास कंटेनर ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फोन से उनको हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं दयालबाग के कबीर नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टोनमैन कंपनी में इंजीनियर थे। शाम को ड्यूटी करने के बाद घर के लिए बाइक से आ रहे थे। बाईंपुर मोड़ पर कंटेनर बाइक सहित रौंदता हुआ निकल गया। उनकी भी मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार शादीशुदा थे। पत्नी नंदनी, 4 साल की बेटी दीपांशी और 2 साल की बेटी पायल हैं। पत्नी को पति की मौत का पता चला तो बेहाल हो गई। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन




10 मिनट में 4 जगह हादसे
- शाम 6:50 बजे : कैलाश मोड़ के पास पहले दो कार, मेटाडोर और एक बाइक में टक्कर मारी।
- 6:52 बजे : बाईंपुर मोड़ के पास दो बाइक, दो कारों को टक्कर मारी।
- 6:53 बजे : सिकंदरा थाने के सामने वाहनों में टक्कर मारी।
- 6:55 बजे : सिकंदरा चौराहे के पास कई वाहनों को चपेट में ले लिया।
- 7:00 बजे : गुरुद्वारा गुरु का ताल सर्विस रोड से होते हुए वाहनों को टक्कर मारने के बाद दक्षिणमुृखी हनुमान मंदिर पर रुक गया।
- 7:05 बजे : यातायात पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने चालक को पकड़ लिया।
- 7:15 बजे : डीसीपी सिटी सूरज राय सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई।
- 7:30 बजे : वाहनों की लाइन लग गई। तकरीबन 30 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed