{"_id":"5a800db94f1c1bf17b8b69cb","slug":"agra-national-lok-adalat-held","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में लगी लोक अदालत, एक दिन में निपटे इतने वाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में लगी लोक अदालत, एक दिन में निपटे इतने वाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 11 Feb 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत का उद्घाटन हुआ
- फोटो : अमर उजाला
जनता को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायालयों से तहसील स्तर तक शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस दौरान 14537 वादों को निस्तारण किया गया। इसमें दीवानी कचहरी से तहसील स्तर मोटर दुर्घटना, विद्युत सहित अन्य वाद शामिल हैं। लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज सरोज यादव ने किया।
इस मौके पर जिला जज ने कहा कि न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य सर्वजन हिताय है। नोडल अधिकारी अपर जिला जज रीता सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशीष कुमार चौरसिया ने विचार व्यक्त किए।

Trending Videos
अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीशों ने 165 प्रकीर्ण वाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता मिश्रा ने 2150 वाद निस्तारित किया। एडीजे कोर्ट और मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 13626 वादों का निस्तारण किया।
तहसीलों में राजस्व विभाग के कलक्ट्रेट और तहसील स्तर के न्यायालयों की ओर से 1326 वादों का निस्तारण किया गया।
बीएसएनएल, टोरंट पावर और विभिन्न बैंकों के 911 वादों का प्रीलिटिगेशन के माध्यम से निस्तारण कराया, जिसमें समझौता धनराशि एक करोड़ 40 लाख 908 रुपये शामिल है।