फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation will now take action of attachment for recovery from big defaulters

नगर निगम ने कसी कमर: अब बड़े बकाएदारों की होगी कुर्की, मौजूदा वित्तीय वर्ष में रखा है 100 करोड़ का लक्ष्य

Thu, 23 Jan 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 10:00 AM IST
सार

आगरा नगर निगम अब बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई करेगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में निगम ने 100 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा है।  
 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation will now take action of attachment for recovery from big defaulters
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। राजस्व कर्मियों को लक्ष्य पूरा करने के लिए बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सदन की ओर से निर्धारित 100 करोड़ के लक्ष्य को हर हाल में हासिल करना है। सभी राजस्वकर्मी 50 हजार से एक लाख तक, एक लाख से 5 लाख तक और 5 लाख से बड़े बकायेदारों की अलग-अलग सूची बनाकर कुर्की वारंट और सीलिंग की कार्रवाई करें।
विज्ञापन


मैरिज होम, अस्पताल और होटलों पर करोड़ों रुपये का संपत्ति कर बकाया चला आ रहा है। कर वसूली के लिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि करंट बकाएदारों को मार्च तक की छूट दी जाए। पर, पुराने बकायेदारों को किसी भी प्रकार की छूट न देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विभागों से वसूली को कर रहे पत्राचार
सरकारी और अर्द्धसरकारी संपत्तियों पर बकाया चले आ रहे टैक्स को वसूलने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जिन विभागों की ओर से बकाया जमा कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही, उनके खिलाफ शासन को लिखने के निर्देश भी दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य का 70 प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए गए थे, लेकिन किसी भी जोन में लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं हो पाई है। सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed